फिल्म प्रोड्यूसर Salim Akhtar का हुआ निधन, Rani Mukherji को दिया था पहला ब्रेक

2 Min Read
फिल्म प्रोड्यूसर Salim Akhtar का हुआ निधन

हिंदी सिनेमा से एक और दुखद भरी खबर सामने आ रही है। हिंदी सिनेमा के फिल्म निर्माता सलीम अख्तर (Salim Akhtar) का 8 अप्रैल को निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। प्रोड्यूसर काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सलीम अख्तर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

रानी मुखर्जी को दिया था फिल्मों में पहला ब्रेक

फिल्म राजा की आएगी बारात से प्रोड्यूसर सलीम अख्तर ने रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) को फिल्मों में पहला ब्रेक दिया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को फिल्म चाँद सा रोशन चेहरा से इंट्रोड्यूस किया था। सलीम अख्तर बॉलीवुड के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर फ़ैल गई है। सलीम अख्तर ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में भी दी है। जैसे – बंटवारा, लोहा, फूल और अंगारे, बादल, जैसी कई हिट फिल्में शामिल है।

नहीं चली थी रानी मुखर्जी की यह फिल्म

फिल्म राजा की आएगी बारात बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग की जबरदस्त सरहाना की गई। जिसके बाद रानी मुखर्जी बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन गई। प्रोड्यूसर सलीम अख्तर को टैलेंट स्पॉटर भी माना जाता था। इतने बड़े मुकाम पर होने के बावजूद प्रोड्यूसर हमेशा से जमीन से जुड़े हुए थे। उनका जनाजा आज दोपहर निकाला गया है। उन्हें मुंबई के ही इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में दफन किया गया है। सलीम अख्तर के जनाजे में बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर, रजा मुराद और फिरोज खान जैसे कई कलाकार पहुंचे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version