Mumbai : नही रहे फेमस रेडियो प्रेजेंटेटर अमीन सयानी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

1 Min Read

फेमस रेडियो प्रेजेंटेटर अमीन सयानी का मंगलवार (फरवरी 20, 2024) रात को निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अमीन के निधन के खबर की पुष्टि उनके बेटे राजिल सयानी ने की।

बताया जा रहा है कि अमीन को इलाज के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के एक घंटे बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्‍कार 22 फरवरी 2024 को किया जा सकता है। इस दुखद खबर के बाद उनके परिवार और कुछ रिश्‍तेदारों के मुंबई आने का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी केअनुसार, अमीन सयानी ने 1952 से 1994 तक रेडियो शो गीतमाला को होस्ट किया। सयानी की वजह से इस रेडियो शो को देशभर में लोकप्रियता मिली। अमीन ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की थी। उनका जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। वे मल्टीलिंगुअल फैमिली से ताल्लुक रखते थे।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version