देश की दशा-दिशा तय करेगा 2024 का चुनाव : शर्मा

7 Min Read

मुंबई। देश को आजाद हुए सात दशक से अधिक हो चुके हैं, लेकिन विकास का पहिया रुका हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में विकास कार्यों के कई कीर्तिमान स्थापित किए गए। हालांकि अभी भी विकास के बहुत से कार्य करने हैं, ऐसे में 2024 का यह लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने वाला है। आपके सहयोग से और मोदी जी के नेतृत्व में देश को महाशक्ति बनाना है।

उक्त उद्गार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दहिसर में आयोजित राजस्थानी स्नेह मिलन समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक समय था कि हमें दुनिया की महाशक्तियां विशेष भाव नहीं देती थीं, आज हम विश्व की तीसरी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। जी-20 में पूरे विश्व ने बढ़ते हुए भारत की छवि देखी। प्रधानमंत्री मोदी जी की नेतृत्व कुशलता है कि आज हम विश्व की 5वीं महाशक्ति हैं और बहुत जल्द तीसरे स्थान पर होंगे।

पहले देश में गिने-चुने IIM, IIT थे, आज अधिकांश महानगरों में इनकी उपस्थिति हो गई है। आज हम सड़क निर्माण और यातायात के मायने में विश्व में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। समुद्र में भी हाईवे निकल रहे हैं। 2 घंटे की यात्रा 20 मिनट में तय हो रही है। आज हर क्षेत्र में विकास की गाथा लिखी जा रही है। आप सभी से आह्वान है कि आप 20 मई को मतदान कर मोदी जी हाथ मजबूत कर, भारत को महाशक्ति बनाने में योगदान दें।

सत्कार को उमड़े प्रवासी राजस्थानी

अपने लाडले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रथम मुंबई आगमन पर प्रवासी राजस्थानी समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। शर्मा के स्वागत के लिए विभिन्न सभा-संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं पुरुष-महिलाओं की भारी संख्या में उमड़ पड़ा था। उनके स्वागत के लिए युवाओं में विशेष उत्साह था। दहिसर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल समारोह के दौरान बिल्कुल राजस्थान स्वरूप हो गया था।

पहले मतदान फिर जलपान

पहले मतदान, फिर जलपान का नारा देते हुए शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी 2 से 4 और 4 से 8 करने में माहिर होता है। आपके पास 1000 लोग काम करते हैं, आपके पास उनका मोबाइल नंबर है। दिया तले अंधेरा न हो, सबसे वोट करने की अपील करें। माताओं-बहनों से अनुरोध है कि नाश्ते से पहले उंगली पर निशान देखें।

इंद्रा ढावसी के गीतों पर झूमे प्रवासी

जालोर-सिरोही-सांचौर विकास परिषद, राजस्थान मित्र मंडल, छत्तीस कौम एकता परिषद के साझा बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में जोधपुर की सुप्रसिद्ध लोक गायिका इंद्रा ढावसी एंड पार्टी की ओर से एक से बढ़कर राजस्थानी गीत प्रस्तुत किए गए। जिसका प्रांगण में मौजूद प्रवासी राजस्थानियों ने भरपूर आनंद उठाया।

फिर एक बार मोदी सरकार : मनीषा ताई

दहिसर विधायक मनीषा ताई चौधरी ने कहा कि जिन्होंने रेलवे के माध्यम से ऑक्सीजन भिजवाने का पुण्य कर्म किया, ऐसे पीयूष गोयल ​को जिताने का संकल्प लेना है। मनीषा ताई चौधरी ने पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी को याद करते हुए कहा कि वे मेरी राजनीतिक गुरू थीं। वे जब भी मुंबई आती थीं, मुझे साथ रखती थीं और मुख्यमंत्री ने भी मुझे वही स्नेह दिया है। यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है।

पीयूष गोयल मोदी के गारंटी कार्ड : सीमा गोयल

उत्तर मुंबई से भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा गोयल ने कहा कि मुझे इस मंच से कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं मोदी के परिवार का हिस्सा हूं। आज मैं जिससे भी मिल रही हूं, हर किसी से बहुत प्रेम मिल रहा है। मोदी जी ने न केवल वादा किया बल्कि उसे पूरा भी किया।

मोदी कहते हैं कि 100 करोड़ की जनता मेरी ताकत है। आज पूरी दुनिया लड़ रही है। लेकिन हमारे जवान सुरक्षित हैं। आज दंगे नहीं हो रहे हैं। सब सुरक्षित हैं। जातिगत विवाद में गहलोत चुप रहे, भजनलाल शर्मा वहां गए और सबके लिए आएं। मोदी जी उन्हें आगे लाए। केन्द्र सरकार 80 करोड़ लोगों तक राशन पहुंचा रही है। मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल में 10 विभागों में पीयूष गोयल ने काम किया है।

370 बदला, राम मंदिर भी बनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर को पूरी तरह से भारत से जोड़ते हुए धारा 370 को हटाया गया। कुछ लोग कहते थे 370 हटा तो खून की नदियां बह जाएंगी; एक पत्थर तक नहीं चला। 370 हटाने का परिणाम है कि आज कश्मीर में पर्यटन बढ़ गया, विकास की गति बढ़ गयी है। हम भारतीय संस्कृति और विरासत के संरक्षक हैं । पहले देश में तुष्टिकरण की राजनीति होती थी।

हमारी सांस्कृतिक विरासत को तहस-नहस करने का काम किया गया। आज काशी कॉरिडोर, महाकाल पथ हमारी विरस्तंकि गाथा गया रहा है। हमारे रामलाल को तंबू रखने वाले देख लें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर की प्रतिष्ठा का जो समारोह हुआ वो दुनिया का सबसे बड़ा संस्कृतिक कार्यक्रम था। आज हमारे आस्था के सभी केंद्रों का एक-एक करके विकास हो रहा है।

तुष्टिकरण करने वाले अब रंगभेद पर उतरे

पहले कांग्रेस के प्रधानमंत्री कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ मुसलमानों का है। आज उनके नेता राज्यों का नाम ले लेकर रंगभेद और क्षेत्रवाद का ज़हर बोने का काम कर रहे हैं। वहीं उनका दूसरा नेता पाकिस्तान के गुण गा रहा है। हम कहते हैं एक बार वीजा-पासपोर्ट लेकर जरा पाकिस्तान चले जाओ, फिर सब समझ में आ जाएगा।

आतंकी हमले अब इतिहास हो गए

पहले आये दिन आतंकी हमले होते थे। मुम्बई ने तो 26/11 झेला है। पुणे में विस्फोटक हुए। पहले ट्रेन और प्लेन में बम की अफवाहें होती थी। आज ये सब बातें इतिहास हो गईं हैं। एक पुलवामा हुआ था, हमने घर में घर में घुस कर मारा, जिसे पूरी दुनिया ने देखा।

रिपोर्ट: अजीत कुमार राय, मुंबई

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version