IPL Auction 2025: आईपीएल ऑक्शन का दूसरा दिन, बिकेंगे 132 खिलाड़ी, पहले दिन खर्च हुए इतने करोड़

4 Min Read

सऊदी अरब के जेद्दा में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का दो दिवसीय ऑक्शन चल रहा है। ऑक्शन का आज (25 नवंबर, 2024) दूसरा और अंतिम दिन है। IPL 2025 की ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ी शामिल है। इसमें 367 भारतीय खिलाड़ी और 210 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 577 शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में से 204 स्लॉट्स के लिए बोली लग रही है। IPL ऑक्शन के पहले दिन (24 नवंबर, 2024) सभी 10 टीमों ने 72 खिलाड़ी खरीदे। इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 467.95 करोड़ रुपये खर्च हुए।

वही, जेद्दा में चल रहे IPL ऑक्शन के दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा 132 खिलाडियों पर बोली लगेगी। क्योंकि इन खिलाडियों को खरीदने के लिए 10 टीमों के पास केवल 173.55 करोड़ रुपए हैं। बता दे कि IPL ऑक्शन में अभी अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, नवीन उल हक, वॉशिंगटन सुंदर जैसे दिग्गज खिलाडियों की बोली लगना बाकी है। सभी टीमों के पास सिर्फ 132 स्लॉट्स ही खली हैं।

बता दे कि IPL ऑक्शन के पहले दिन ऋषभ पंत की सबसे बड़ी बोली लगी थी। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंत को 27 करोड़ रूपये की बोली लगाकर खरीदा था। इसके अलावा पंजाब किंग्स (PBKS) ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ और शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था।

वही, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये और मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। बता दे, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने महेंद्र सिंह धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। दरअसल, धोनी पिछले 5 वर्ष से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं। ऐसे में नए नियम के चलते धोनी को बतौर अनकैप्ड प्लेयर रखा गया है।

IPL 2025 ऑक्शन के पहले दिन ये रहे सबसे महंगे खिलाड़ी

ऋषभ पंत को LSG ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा

श्रेयस अय्यर को PBKS ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा

वेंकटेश अय्यर को KKR ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा

अर्शदीप सिंह को PBKS ने 18 करोड़ रुपए में खरीदा

युजवेंद्र चहल को PBKS ने 18 करोड़ रुपए में खरीदा

आपको बता दे कि IPL ऑक्शन के पहले दिन RCB ने लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जीतेश शर्मा, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख डार सलाम को खरीदा। जबकि KKR ने वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमनुल्लाह गुरबाज, मयंक मारकंडे, एनरिक नॉर्खिया, अंगकृष रघुवंशी और वैभव अरोड़ा को खरीदा। CSK ने डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद को खरीदा है।

इसके अलावा LSG ने ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडन मार्करम, मिचेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद और आर्यन जुयाल को खरीदा। जबकि MI ने ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, नमन धीर, और रॉबिन मिंज को खरीदा. उधर, दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, टी नटराजन, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क और समीर रिजवी को अपनी टीम में शामिल किया है।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version