पद्म अवॉर्ड को लेकर किस पर तंच कस रहें हैं Sonu Nigam ?

2 Min Read

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। सोनू निगम बॉलीवुड के वो सिंगर है, जिन्होंने अपने सुरीली आवाज से फैंस को पागल कर दिया है। लेकिन अब सिंगर के तीखे तेवर उनके फैंस को हैरानी में डाल रहें हैं कि, आखिरकार सिंगर अपनी नराजगी किस पर जाहिर कर रहें हैं ?

सोशल मीडिया पर सोनू ने किया जाहिर अपना गुस्सा

सिंगर सोनू ने हालही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमे सिंगर कहते नजर आ रहे हैं कि दो ऐसे सिंगर हैं जिन्होंने अपने टैलेंट से लोगों को इंस्प्यार किया है। एक को तो हमने पद्म श्री ही सिर्फ दिया। वो कोई और नहीं मोहम्मद रफी साहब हैं, और एक हैं किशोर कुमार जी जिन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित नहीं किया गया। सिंगर ने अलका यागनी को लेकर भी अपनी नराजगी जताई। कहा उनका इतना लंबा सफर रहा है, इस इंडस्ट्री में लेकिन उन्हें भी पद्म श्री से सम्मानित नहीं किया गया। इसके साथ ही सिंगर ने श्रेया घोषाल का भी नाम लिया। इस वीडियो को शेयर कर सिंगर ने कहा जिन्हे लगता है, और कई सारे सेलेब्स, सिंगर है जिनको ये अवार्ड मिलना चाहिए कमेंट करो और मेरा ज्ञान बढ़ाओ।

25 जनवरी को पद्म श्री की घोषण की गई थी

पद्म श्री से नवाजे जाने वाले कई सारे कलाकार हैं। इसमें , शेखर कपूर, अनंत नाग,अरिजीत सिंह, अजित कुमार, अशोक सराफ, नंदमुरी बालकृष्ण, जसपिंदर नरूला को पद्म अवॉर्ड देने का ऐलान किया गया। वही शारदा सिन्हा और पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म अवॉर्ड देने की घोषणा की गई।

रिपोर्ट- वर्षा मिश्रा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version