
एवाटार: फायर एंड ऐश, घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा, द ओडिसी: जेम्स कैमरन और क्रिस्टोफ़र नोलन वो सिनेमा बना रहे हैं जिसका दुनिया को इंतज़ार है। ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म्स के आने के बाद, दर्शकों के पास विकल्पों की भरमार है। थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा दुनिया भर के फ़िल्ममेकर ऐसा कंटेंट बना रहे हैं जो दर्शकों को बांधे रखता है। इन सब के बीच भी दो नाम अब भी सबसे ऊपर हैं जेम्स कैमरन और क्रिस्टोफ़र नोलन। इन दोनों निर्देशकों की धमाकेदार ब्लॉकबस्टर्स, शानदार सिनेमाई विज़न और दिमाग हिला देने वाले फ़िल्मी अनुभवों की एक लंबी विरासत है। जैसे ही ये दोनों फिर से बड़े पर्दे पर अपना जादू लेकर आ रहे हैं, सभी की नज़र इस बात पर है कि वे इस बार सिनेमाई सीमाओं को कितना आगे बढ़ाते हैं।
एवाटार
फायर एंड ऐश जेम्स कैमरन द्वारा निर्देशित एवाटार: फायर एंड ऐश में हम दोबारा पैंडोरा लौटते हैं, जहाँ जेक सुली, नेयतिरी और उनका परिवार एक नए खतरे और भावनात्मक अध्याय का सामना कर रहा है। मेटकयिना कबीले से जुड़ने के एक साल बाद भी नेतेयम की मौत का दर्द उनके साथ है। तभी एक नया और आक्रामक नावी कबीला ऐश पीपल सामने आता है, जिसका नेतृत्व फायरस लीڈر वरांग कर रही है। वरांग ने जेक के पुराने दुश्मन क्वोरिच के साथ हाथ मिला लिया है, जिससे हालात और गंभीर हो जाते हैं। अब सुली परिवार एक ऐसे संघर्ष में उलझ जाता है जो पूरी पैंडोरा को ख़तरे में डाल सकता है। भारत में ही 12 लाख से ज़्यादा दर्शकों ने इस फ़िल्म में रुचि दिखाई है। 20th सेंचुरी स्टूडियोज़ इंडिया इसे 19 दिसंबर को 6 भाषाओं में रिलीज़ करने जा रही है।
घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा
जेम्स कैमरन घोस्ट्स ऑफ हिरोशिमा नाम की फ़िल्म पर काम कर रहे हैं। यह फ़िल्म हीरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमलों के असली बचे लोगों पर आधारित है, जिनमें त्सुतोमु यामागुची भी शामिल हैं एक ऐसा शख़्स जो दोनों विस्फोटों से जीवित बच गया था। फ़िल्म बताएगी कि इन बम हमलों के बाद लोगों ने कैसा विनाश, दर्द और संघर्ष झेला। कैमरन का कहना है कि यह उनकी सबसे चुनौतीपूर्ण फ़िल्मों में से एक होगी, क्योंकि वह पूरी सच्चाई को बेहद ईमानदारी और भावना के साथ दुनिया के सामने रखना चाहते हैं। अगर यह फ़िल्म बनती है, तो यह कई सालों बाद कैमरन की पहली नॉन-एवाटार फ़िल्म होगी और युद्ध की भयावहता का एक सशक्त संदेश बनेगी।
द ओडिसी
द ओडिसी प्राचीन कथा ओडीसियस, इथाका के राजा, की महागाथा है जो ट्रोजन वॉर के बाद अपने घर वापस लौटने के लिए लंबी और खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं। इस दौरान उन्हें देवताओं की चुनौतियों, भयावह दानवों और प्राकृतिक आपदाओं से लड़ना पड़ता है , सायरन और जादुई देवी की धोखेबाज़ी… सब उन्हें घर पहुँचने से रोकने पर आमादा हैं। वहीं दूसरी ओर, इथाका में उनकी पत्नी पेनेलोपी और बेटा टेलीमेकस अपने राज्य को बचाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।क्रिस्टोफ़र नोलन द्वारा निर्देशित और मैट डेमन द्वारा ओडीसियस की भूमिका में अभिनीत यह फ़िल्म IMAX पैमाने पर इस महाकाव्य को जीवंत करेगी एक पौराणिक एक्शन-फैंटेसी अनुभव, जिसे दर्शक कभी नहीं भूलेंगे।
