बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King) को लेकर मेकर्स आए दिन फैंस के बीच सस्पेंस बनाते नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग में एक्टर काफी ज्यादा व्यस्त भी चल रहे हैं।
वहीं अब शाहरुख खान की इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। शाहरुख और इस एक्टर की जोड़ी हमें बॉक्स ऑफिस पर 30 साल बाद नजर आने वाली है। डायरेक्टर सिद्धांत आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली यह फिल्म में शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है। एक्शन थ्रिलर यह फिल्म में कौन से एक्टर की एंट्री हुई है चलिए जानतें हैं।
फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर आया नया अपडेट
शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर कई तरह के अपडेट हमें देखने को मिलते हैं। कभी इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट आता है तो, कभी इस फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर अपडेट आता है। वही अब खबरों की माने तो, शाहरुख खान की इस फिल्म में एक्टर अनिल कपूर की एंट्री हो गई है। फिल्म में अनिल कपूर का क्या किरदार रहने वाला है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर फिल्म में अनिल कपूर की एंट्री हुई तो यह फैंस के लिए बेहतरीन सरप्राइस रहने वाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 18 मई से शुरू हो सकती है। दोनों ही सेलेब्स को आखिरी बार फिल्म त्रिमूर्ति में देखा गया था। यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। वही किंग में एंट्री के बाद अनिल कपूर और शाहरुख खान एकसाथ 30 साल बाद नजर आने वाले हैं।
कब होगी फिल्म रिलीज
फिल्म किंग साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। लेकिन मेकर्स की ओर से इस बात पर कोई भी अधिकारीक जानकारी सामने नहीं आई है। सुहाना खान, शाहरुख खान और अनिल कपूर के अलावा इस फिल्म में अरशद वारसी का भी नाम शामिल है। यह देखना दिलचस्प रहने वाला है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी तो कितना धमाल मचा पाएगी।