Sikandar के पहले सांग का टीज़र हुआ आउट, फैंस संग ईद मनाने को तैयार हैं भाईजान

2 Min Read

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों जबरदस्त फिल्मों की तैयारियों में लगे हुए हैं। एक तरफ जहाँ सलमान की फिल्म ईद के मौके पर दस्तक देगी वही दूसरी तरफ सिकंदर (Sikandar) के मेकर्स आए दिन फैंस को नया सरप्राइज दे रहे हैं। सलमान की फिल्म सिकंदर का फैंस को लंबे समय से इंतज़ार है। इस फिल्म में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। अब हालही में सिकंदर के पहले सांग का टीज़र आउट हो चूका है।

सिकंदर के पहले सांग जोहरा जबीन का टीज़र हुआ आउट

दरअसल, मेकर्स ने बीते दिन सिकंदर के लेटेस्ट सांग जोहरा जबीन का टीजर रिलीज कर दिया है। जोकि फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं माना जा रहा है। इस टीज़र में रश्मिका और सलमान एकसाथ थिरकते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। यह सांग ईद स्पेशल बताया जा रहा है जिसकी वजह से फैंस और भी ज्यादा बेसब्र हो गए हैं। गाने के टीज़र के साथ मेकर्स ने इस फिल्म के सांग रिलीज़ डेट से भी पर्दा उठा दिया है। सिंकदर का पहला सांग आज यानी 4 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा।

प्रीतम का चलेगा जादू

जोहरा जबीन को फेमस म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने संगीत दिया है। इसे पहले प्रीतम कई सारे हिट गाने फैंस के बीच ला चुके हैं। इसके अलावा सिंगर नकाश अजीज और देव नेगी इसे अपनी मधुर आवाज दी है। यह पहली बार हुआ है कि साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और बॉलीवुड के भाईजान एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म को डायरेक्ट ए आर मुर्गदास कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version