Jaat 2 के लिए तैयार हो गए हैं Sunny Deol, मेकर्स ने कर डाली फिल्म की अनाउंसमेंट

2 Min Read
Jaat 2 के लिए तैयार हो गए हैं Sunny Deol

सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म जाट (Jaat) इन दिनों सुर्ख़ियों का हिस्सा बना हुआ है। एक्टर की यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए सनी देओल दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आए थे। लेकिन अब सनी देओल की इस फिल्म का जल्द ही दूसरा पार्ट भी आने वाला है। दरअसल जाट के मेकर्स ने फिल्म जाट 2 (Jaat 2) की अनाउंसमेंट कर दी है।

जाट 2 की हुई अनाउंसमेंट

सोशल मीडिया पर जाट 2 का नया पोस्टर मेकर्स ने शेयर किया है। जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। फिल्म जाट में कई दमदार डायलॉग्स हैं जिसकी वजह से फिल्म में भरपूर एक्शन और मसाला हमें देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर जाट 2 का पोस्टर मेकर्स ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है – जाट अब नए मिशन पर है। जाट 2 को लेकर मेकर्स ने फैंस को अनोखा सरप्राइज दे दिया है। यह फिल्म का डायरेक्शन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है।

क्या कुछ है फिल्म का कलेक्शन

जाट 2 की अनाउंसमेंट के बाद अब इसका असर कही ना कही हमें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिलेगा। जाट 2 की कहानी किस तरह से आगे बढ़ेगी यह देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है। फिल्म जाट के कलेक्शन की बात करे तो, जाट को रिलीज हुए एक हफ्ता होने जा रहा है यह फिल्म का कलेक्शन 58 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। वीकेंड पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म 80 करोड़ का बिज़नेस कर सकती है। इस फिल्म में रणदीप हुडा खतरनाक विलेन के किरदार में है। एक्टर ने अपनी परफॉरमेंस से सबको हैरान कर दिया है। फिल्म में सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह जैसे कई कलाकार मुख्य किरदार में है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version