
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर (Sikandar) को लेकर सुर्ख़ियों का हिस्सा बन चुके हैं। यह फिल्म ईद के ख़ास मौके पर रिलीज की जाएगी। लेकिन इस बीच ही सिकंदर के मेकर्स ने फैंस को नया सरप्राइज दे दिया है। होली के ख़ास मौके पर सिकंदर का दूसरा गाना “बम बम भोले शंभू” रिलीज कर दिया है। बीते दिन ही इस सांग का टीज़र रिलीज किया गया था। अब सांग के आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा गया है।
सिकंदर का गाना ‘बम बम भोले’
सलमान खान और रश्मिका मंदाना इस सांग में मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब लग रही है। धीरे – धीरे मेकर्स इस फिल्म को लेकर बज्ज बनाते नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार साथ में नजर आई है। बम बम भोले शंभू के सांग में रैप भी सुने को मिले हैं। चंद मिनटों में यह सांग को काफी ज्यादा वायरल किया गया है।
कई सितारों से सजी है यह फिल्म
रश्मिका और सलमान के साथ इस गाने में हमें काजल अग्रवाल और शरमन जोशी की झलक देखने को मिली। गाने में गुलाल के साथ सलमान ने खूब रंग उड़ाए हैं। रेड शर्ट और नीले रंग की जींस में सलमान खान पूरे स्वैग में नजर आए। इस गाने में प्रीतम का म्यूजिक है। जिसे शान, देव नेगी और अंतरा मित्रा ने अपनी जादूई आवाज से सजाया है।
मेकर्स ने बदली डेट
सलमान की इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म में सलमान और रश्मिका के अलावा कई कलाकार नजर आने वाले हैं। यह ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी लेकिन मेकर्स की ओर से इस फिल्म की ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं की गई है। पहले सिकंदर की डेट 28 मार्च बताई जा रही थी लेकिन, अब फ्राइडे रिलीज़ ना करके यह फिल्म रविवार यानी 30 मार्च को रिलीज की जाएगी।