
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) को धमकी मिली है। एक बुर्के वाली महिला ने उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी दी है। बुर्का पहने महिला ने दबंग के पिता को बोला कि ”लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या”। बता दे कि बुर्के वाली महिला ने सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान धमकी है। खबरों की माने तो भाईजान के परिवार ने इस संबंध में बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर, 2024 को सलीम खान सुबह 8.45 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए बैंडस्टैंड पर गए थे। जब वे थक गए और विंडमियर बिल्डिंग के सामने बेंच पर बैठ गए। उसी वक्त गैलेक्सी की तरफ से बैंडस्टैंड की तरफ एक अज्ञात स्कूटी चालक जा रहा था और उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला बैठी थी। महिला ने अपनी स्कूटी यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास स्कूटी रोक दी और कहा कि ”लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या” धमकी भरे अंदाज में इतना कहने के बाद उन्होंने यू-टर्न लिया और वहां से चले गए। वादी ने बताया कि स्कूटर नं. 7444 प्रतीत होता है। फिलहाल धमकी देने वाली महिला कौन थी, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस स्कूटी वाले शख्स की तलाश कर रही है।
14 अप्रैल हुई थी सलमान के घर फायरिंग
बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान के परिवार को लॉरेंस के नाम की धमकी मिली हो। इसी वर्ष एक्टर के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल, 2024 को फायरिंग हुई थी। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। बाद में इस मामले की जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।