Rajinikanth की फिल्म Coolie का प्रोमो आया सामने, जल्द देगी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक

2 Min Read
Rajinikanth की फिल्म Coolie का प्रोमो आया सामने

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म कुली (Coolie) अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। एक्टर की इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वही मेकर्स ने अब फैंस को नया सरप्राइज दे दिया है। फिल्म कुली का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जिसमें एक्टर रजनीकांत एकदम दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। हाई-ऑक्टेन एक्शन की यह फिल्म को लेकर क्या कुछ अपडेट आया है चलिए जानतें हैं।

मेकर्स ने दिया फैंस को सरप्राइज

कुली का यह प्रोमो फैंस के बीच अब खलबली मचा रहा है। प्रोमो में थलपति के मोमेंट को फिर से दिखाया गया है। यह प्रोमो को मेकर्स ने 100 दिन पहले जारी किया है। थलपति का यह मोमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। जिसमे एक्टर डूबते सूरज के साथ खड़े दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस सीन को अभी से ही प्यार देना शुरू कर दिया है। फिल्म को डायरेक्टर लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं। पिछले साल मार्च में इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया था। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

थालाइवर 171 के बाद फिल्म को मिला नया नाम

फिल्म की आधिकारिक घोषणा सितंबर साल 2023 में कर दी गयी थी। पहले फिल्म का नाम “थालाइवर 171” बताया जा रहा था। जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल कर कुली रख दिया। फिल्म का नया टाइटल अप्रैल 2024 में जारी किया गया। टाइटल के साथ पोस्टर भी शेयर किया गया पोस्टर में रजनीकांत की एक मोनोक्रोमैटिक फोटो है। जिसमें वो डेनिम शर्ट और हाथ में ढेर सारी घड़ियां भी पहने हुए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version