दुल्हन बनीं Prajakta Koli, लांग टाइम Boyfriend संग रचाई शादी

2 Min Read

‘मिसमैच्ड’ फेम प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी हुई हैं। प्राजक्ता हमेशा से ही अपने चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती है। मिसमैच्ड सीरीज ने उनके करियर का ग्राफ चेंज कर दिया है। लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुईं हैं। एक्ट्रेस ने अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड वृशांक खनाल के साथ शादी रचा ली है। ये कपल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर प्राजक्ता कोली ने किया पोस्ट शेयर

प्राजक्ता कोली और वृशांक खनाल एक – दूसरे को 13 साल से डेट कर रहें थे। आए दिन प्राजक्ता सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ पर्सनल लाइफ को शेयर करती नजर आतीं हैं। यह कपल कल यानी 25 फरवरी को शादी के बंधन में बंधा है। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई है। सात फेरे लेने के बाद सेलेब्स ने अपनी शादी की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

क्या कुछ ख़ास है पोस्ट में

एक्ट्रेस के पोस्ट हमें कई सारी रस्मों की तस्वीरें देखें को मिली। दुल्हन की एंट्री से लेकर गठबंद तक। इन सारे पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया साथ ही कई सारे सेलेब्स ने भी पोस्ट पर कमेंट किए हैं। लेकिन फैंस की निगाहें प्राजक्ता के नेपाली मंगलसूत्र पर जा टिकी। वृशांक नेपाली हैं और शादी भी नेपाली रीति – रिवाजों के साथ हुई है।

गोल्डन लहंगे में प्राजक्ता ने जीता दिल

अपने खास दिन के लिए प्राजक्ता ने गोल्डन लहंगा चुना था। लाइट मेकअप और माथे पर मांग टिका उनका ये लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया। लहंगे पर ग्रीन कलर की कढ़ाई थी इसके साथ वृशांक ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी को चुना था। प्राजक्ता के लाइफ पार्टनर पेशे से वकील हैं और वो नेपाल के रहने वालें हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version