Hera Pheri 3 में नहीं आएंगे Paresh Rawal नजर, क्यों किया फिल्म करने से इंकार ?

2 Min Read
Hera Pheri में 3 नहीं आएंगे Paresh Rawal नजर

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की यह फिल्म से आए दिन मेकर्स की ओर से कोई ना कोई अपडेट आते रहता है। वही इस बीच अब एक्टर परेश रावल के फैंस को लग सकता है झटका। दरअसल एक्टर को लेकर कहा जा रहा है कि एक्टर अब फिल्म का हिस्सा नहीं है। बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्मों की बात की जाएगी तो ‘हेरा फेरी’ का नाम जरूर लिया जाता है। इस फिल्म के तीसरे पार्ट का अब फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वही इस मामले में एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty ) ने अपना रिएक्शन शेयर किया है।

सामने आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन

एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म केसरी वीर के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। वही जब एक्टर से यह सवाल पूछा गया तब एक्टर ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि – फिल्म हेरा फेरी की बात आती है तो, इनमें (राजू) अक्षय कुमार,(श्याम) (सुनील शेट्टी ) और बाबू भैया (परेश रावल) का नाम सामने आता ही है। इसके बिना फिल्म का कोई भी अस्तित्व नहीं है। इसमें से एक भी बहार हुआ तो, फिल्म नहीं चलेगी।

किस वजह से एक्टर ने छोड़ी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स और परेश रावल के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंसेज चल रहे थे। जिसके वजह से एक्टर ने फिल्म हेरा फेरी 3 से दूरी बना ली है। एक्टर ने खुद इस बात को कबूल किया है। लेकिन फैंस अभी भी मानने को तैयार नहीं है। क्यूंकि, पहले प्रियदर्शन और अक्षय कुमार भी हिस्सा नहीं थे। लेकिन फिर फिल्म का हिस्सा बन गए। इस बात पर मेकर्स की ओर से क्या रिएक्शन सामने आता है यह देखना दिलचस्प रहने वाला है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version