Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

3 Min Read

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से अरेस्ट कर लिया है। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने भुज की लोकल क्राइम ब्रांच यूनिट की मदद से आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। बताए जा रहे है कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले है।

भुज से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शर्ट में नजर आ रहे आरोपी का नाम सागर पाल है, जबकि टी-शर्ट में नजर आ रहे आरोपी का नाम विक्की गुप्ता है। फिलहाल दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ के लिए गुजरात से मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है।

बता दे कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन्होंने ही रविवार (14 अप्रैल, 2024) को सलमान के घर के बाहर फायरिंग की थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक, सलमान के घर पर फायरिंग की साजिश पहले से रची गई थी। मुंबई पुलिस की इन्वेस्टीगेशन में ये बात सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने साजिश को अंजाम देने के लिए सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर 14 अप्रैल को तगड़े सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने पहुंचे। गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने चंद सेकेंड रूकने के बाद फायरिंग की और फिर भाग गए थे। पुलिस के मुताबिक, सलमान के घर पर फायरिंग करने के आरोपी ने बाइक को ब्रांदा स्थित माउंट मैरी चर्च के पास छोड़ दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाला एक फेसबुक पोस्ट सामने आया। पुलिस के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले फेसबुक पोस्ट का आईपी एड्रेस (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पुर्तगाल का है। पुलिस को संदेह है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई द्वारा कथित तौर पर फेसबुक पोस्ट अपलोड करने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया गया था।

Share This Article
Follow:
2023 से जागरूक टाइम्स न्यूज के साथ पत्रकारिता करियर का शानदार आगाज किया। मुंबई से शिक्षा ग्रहण की है। खबरें लिखने के साथ-साथ कैमरे के संग भी जुगलबंदी रही है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version