Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection : नहीं चला बॉक्स ऑफिस पर Arjun Kapoor का जादू, पहले दिन की इतनी कमाई

3 Min Read

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) रकुल प्रीत (Rakul Preet) स्टारर फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi) 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर फैंस ने मिला जुला रिएक्शन दिया है। ऐसे में अब फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। तो चलिए जानतें हैं कि मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ने कितनी कमाई की है ?

क्या है फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के सारे स्टार कास्ट बीते कई दिनों से अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। जमकर प्रोमशन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म का कुछ ख़ास कमाल देखने को नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म ने पहले दिन पर भारत में लगभग 1.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। वही वर्ल्डवाइड स्तर पर इस फिल्म ने 3 करोड़ कमा लिए हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म में अर्जुन कपूर (अंकुर चड्ढा) और भूमि पेडनेकर (प्रबलिन) के किरदार में नजर आतें हैं। अंकुर कॉलेज खत्म होने के बाद अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रबलिन के साथ शादी कर लेता है। लेकिन रिश्ते में खटास आने के बाद अंकुर और प्रबलिन का तलाक हो जाता है। फिल्म के कई सीन आपको बोरिंग लगेंगे। लेकिन जब फिल्म में रकुल प्रीत (अंतरा) की एंट्री होती है,तो कहानी मजेदार होती जाती है। जहां अंतरा और प्रबलिन के बीच लड़ाईयां होती हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स एक मिनट में खत्म हो जाता हैं। हर्ष इस फिल्म में अंकुर चड्ढा के दोस्त का किरदार निभाते हैं। इनकी लाइफ से कई लोग रिलेट भी कर पाएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर छावा दे रहा है कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर मेरे हसबैंड की बीवी को विक्की कौशल की फिल्म छावा कड़ी टक्कर दे रही है। विक्की कौशल की यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। जिसमे रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं हैं। ऐसे में देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है कि अर्जुन कपूर की फिल्म वीकएंड के समय कितना कलेक्शन कर पाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version