
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) इन दिनों अपनी फिल्म भूल चूक माफ़ (Bhool Chuk Maaf) के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। एक्टर की यह फिल्म इस शुक्रवार यानी 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अब जब फिल्म के रिलीज में एक सप्ताह रह गया है वही एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर राजकुमार राव एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के संग जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
हिप हॉप इंडिया 2 के शो का यह वीडियो
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका और राजकुमार राव एक साथ उनके फिल्म का गाना चोर बाजारी फिल्म के गाने पर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो शो हिप हॉप इंडिया सीज़न 2 के दौरान का है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मलाइका ने इस वीडियो में सात बार आँख मारी है। इस शो में राजकुमार राव अपनी एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ नजर आए।
सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी यह फिल्म
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म भूल चूक माफ़ को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। एक्टर की यह फिल्म 9 मई को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म एक टाइम ट्रेवल फिल्म है। जिसमे एक्टर अपने हल्दी वाले दिन से परेशान हो जाते हैं। तितली और रंजन की इस लव स्टोरी में कई सारी मुश्किलें नजर आने वाली हैं।