राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को आइफा अवॉर्ड (IIFA Awards) समारोह रखा गया। इस दौरान कई सेलेब्स ने रेड कारपेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। ये कहना गलत नहीं होगा कि आइफा अवॉर्ड 2025 में लापता लेडीज ने बाजी मार ली है। इस फिल्म ने अलग-अलग श्रेणी में दस अवॉर्ड दर्ज किए हैं। एक तरफ जहां फैंस चैंपियंस ट्रॉफी का जश्न मना रहे थे वही जयपुर में सितारों का मेला लगा हुआ था।
स्टेज पर जमी कार्तिक आर्यन और करण जौहर की जोड़ी
शो की शुरुआत कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने की। फिल्ममेकर ने प्रधानमंत्री के भेजे गए संदेश को पढ़कर इस शो की शुरुआत की। वही कार्तिक ने स्टेज पर भूल भुलैया के गाने से धमाकेदार एंट्री ली। दोनों का फिल्म इंडस्ट्री में एक इतिहास रह चूका है। लेकिन स्टेज पर दोनों ने बहुत अच्छा बांड शेयर किया साथ ही अपनी ऑडियंस को जमकर हंसाया भी है।
आइफा अवॉर्ड 2025 विनर
आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा : राकेश रोशन
सर्वश्रेष्ठ फिल्म : लापता लेडीज
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : किरण राव (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : रवि किशन (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर : कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : जानकी बोड़ीवाला (शैतान)
सर्वश्रेष्ठ खलनायक : राघव जुयाल (किल)
सर्वश्रेष्ठ सीरीज – पंचायत 3
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता : लक्ष्य लालवानी (किल)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री : प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – अमर सिंह चमकीला
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कृति सैनन (दो पत्ती)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – जितेंद्र कुमार (पंचायत 3)
सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार (अभिनेता) – दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)
सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार (अभिनेत्री) – अनुप्रिया गोयनका (बर्लिन)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)
सर्वश्रेष्ठ कहानी ओरिजनल – कनिका ढिल्लन (दो पत्ती)
सर्वश्रेष्ठ रियलिटी सीरीज – फैबूलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत 3)
सर्वश्रेष्ठ स्टोरी ओरिजनल – कोटा फैक्ट्री 3
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – श्रेया चौधरी (बंदिश बैंडिट्स 2)
सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार (अभिनेता) – फैजल मलिक (पंचायत 3)
सर्वश्रेष्ठ सहकलाकार (अभिनेत्री) – संजिदा शेख (हीरामंडी – द डायमंड बाजार)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – विक्रांत मेस्सी (सेक्टर 36)
सर्वश्रेष्ठ टाइटल ट्रैक – इश्क है… अनुराग सइकिया (मिसमैच्ड 3)
सर्वश्रेष्ठ डाक्यू सीरीज – यो यो हनी सिंह फेमस
कई सारे सेलेब्स ने किया परफॉर्म
आइफा अवॉर्ड 2025 समारोह में माधुरी दीक्षित, कृति सेनन, शाहिद कपूर, जैसे कई कलाकार ने शाम को यादगार बनाया। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने दादा, फिल्म निर्माता राज कपूर को श्रद्धांजलि दी। इस इवेंट के दौरान शाहिद और करीना के फैंस का सपना भी दोनों ने पूरा किया। कई साल बाद करीना ने शाहिद से बात की इस दौरान दोनों के बीच बेहद प्यारा मोमेंट देखने को मिला।