बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का प्यार जग जाहिर था। एक जमाने में ये लव बर्ड्स अपनी मशहूर जोड़ी के लिए जाना जाता था। लेकिन नसीब में दोनों का मिलना लिखा नहीं था। दोनों की मंजिले डेटिंग के पांच साल बाद ही अलग हो गईं। लेकिन इस बीच हमारी बेबो ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है।
करीना ने लगाया शाहिद को गले
दरअसल, आज जयपुर में आईफा (IIFA 2025) होस्ट किया गया है। इस ख़ास मौके पर बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स का जमावड़ा लगा है। इस इवेंट पर कार्तिक आर्यन, करीना कपूर खान, शाहिद कपूर, फिल्म मेकर करण जोहर भी मौजूद थे। लेकिन कैमरे में कुछ ऐसा कैप्चर हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। इस इवेंट के दौरान करीना कपूर ने शाहिद कपूर को गले लगाया है।
पिछले साल रेड कारपेट पर करीना ने किया था इग्नोर
आपको बता दें, पिछले साल करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में करीना ने रेड कारपेट पर एंट्री के दौरान शाहिद कपूर को इग्नोर कर दिया था। जिसके बाद भी यह दोनों सेलेब्स सुर्ख़ियों का हिस्सा बन चुके थें। लेकिन अब शाहिद को करीना ने जिस तरह से गले लगाया है हर कोई हैरान हो गया है। एक्ट्रेस ने शाहिद कपूर से बातचीत भी की साथ ही मीडिया के सामने पोज़ भी दिए जमकर।
स्टाइलिश लुक से जीता फैंस का दिल
आईफा 2025 के लिए करीना ने न्यूज़ पेपर प्रिंटेड कॉर्सेट में अपना स्टाइलिश लुक फ्लॉन्ट किया। खुले बाल और लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना पूरा लुक कम्पलीट किया। वहीं ऑफ व्हाइट ब्लेजर पैंट में शाहिद कपूर भी डैशिंग लग रहे थे। दोनों को एकसाथ देखकर फैंस को जब वी मेट की याद आने लगी। साथ ही फैंस ने फिल्म के सीक्वल की डिमांड भी कर दी है।