Housefull 5 Teaser : एकसाथ 18 एक्टर्स हसाएंगे फैंस को, इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

2 Min Read
Housefull 5 Teaser

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) की जब से अनाउंसमेंट हुई है तब से फैंस इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। यह फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल ही हुई थी। वही अब फिल्म का टीज़र सामने आ गया है। जिसमे आपको एकसाथ 18 एक्टर्स एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। क्या कुछ है ख़ास फिल्म के टीज़र में चलिए जानतें हैं।

हाउसफुल 5 में कई सारे एक्टर आएंगे नजर

सोशल मीडिया पर हाउसफुल 5 का टीज़र शेयर किया गया है। इस 16 सेकंड के टीज़र में कई सारे कलाकार आपको नजर आने वाले हैं। किलर कॉमेडी टीज़र की शुरुआत काफी हंसी से भरा है। जहाँ सारे लोग क्रूज पर पार्टी कर रहे होते हैं। वही एक किलर होता जिसने सभी के नाक में दम कर के रखा हुआ होता है। पुरे टीज़र के बैकग्राउंड में लाल परी मंगवा दो मुझे बज रहा होता है। क्रूज की इस पार्टी पर कई सेलेब्स नजर आने वाले हैं। लेकिन खूनी कौन है ? जिसने सबके नाक में दम कर के रखा है यह तो, फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

इस तारिक को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का टीज़र सामने आने के बाद से फ़ैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन हाउसफुल फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। इस बार नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त जैसे कई कलकार नजर आने वाले हैं। डायरेक्टर तरुण मनसुखानी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version