
गौहर खान (Gauahar Khan) और उनके पति जैद दरबार (Zaid Darbar) इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों का हिस्सा बन चुके हैं। दरअसल ये दोनों कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने सेकंड प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है। जिसे देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में प्यार लुटा रहे हैं।
क्या कुछ है खास वीडियो में
गौहर खान उनके पति जैद दरबार एकसाथ एक गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो के एंड में दोनों ने एकसाथ पोज़ दिए साथ ही गौहर ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। प्यारे से कपल ने फैंस के साथ वीडियो शेयर किया साथ ही इस जर्नी के लिए उन्होंने ब्लेसिंग भी मांगी है। एक्ट्रेस ने वीडियो पर कैप्शन लिखा ‘बिस्मिल्लाह!! आपकी प्रार्थनाओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को इशारो पर नचाओ। एक्ट्रेस की इस अनाउंसमेंट के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस से लेकर क्लोज फ्रेंड तक प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
साल 2020 में रचाई थी शादी
गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर साल 2020 को मुंबई में शादी रचाई थी। कपल के निकाह पर करीबी लोग मौजूद रहे थे। उन्होंने 10 मई, 2023 को अपने पहले बच्चे- ज़ेहान का स्वागत किया और अब 41 की उम्र में गौहर दोबारा मां बनने वाली हैं। गौहर खान माँ होने के साथ-साथ अपने प्रोफेशनल लाइफ को बखूबी तरह से मैनेज करती हैं।