February Releases : छावा समेत कई फिल्में होंगी सिनेमाघरों रिलीज़, मिलेंगे भरपूर एंटरटेनमेंट डोज

2 Min Read

साल 2025 की शुरुआत बेहद ही ख़ास रही जहां जनवरी के महीने में कई सारी फिल्में ऑडियंस के बीच आई। वही अब मेकर्स की साइड से ऐसा लग रहा है कि, मेकर्स फरवरी महीना बेहद ही ख़ास बनाने वाले हैं। फरवरी के महीने में कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। फिल्म ‘लवयापा’ से ख़ुशी कपूर अपना थिएटर डेब्यू करेंगी। तो चलिए जानतें है कौन कौन सी फिल्में देंगी सिनेमाघरों में दस्तक ?

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी ख़ुशी कपूर अपना थिएटर डेब्यू करने को तैयार हैं। फिल्म ‘लवयापा’ में दोनों स्टारकिड की एंट्री से फैंस बेहद खुश हैं। दोनों सेलेब्स की ये फिल्म 7 फरवरी को रिलीज़ होगी।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहें हैं। कुछ दिन पहले ही छावा का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर के कई सीन को लेकर विवाद किए जा रहें हैं। विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। छावा सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज़ होगी।

एक्टर अर्जुन कपूर आखिरीबार सिंघम अगेन में नजर आए थे। एक्टर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो एक्टर जल्द ही भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत स्टारर फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतज़ार कर रहें थे। यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ के ट्रेलर ने दुनिया भर में धूम मचा दिया है। इस फिल्म में प्रभुदेवा विलन के रोल में है। एक्टर की यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज़ होगी।

साउथ एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। एक्टर की फिल्म ‘थंडेल’ का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं। अगर आप सिनेमा लवर हैं तो ये फिल्म आपके लिए ट्रीट हैं। नागा चैतन्य की ये फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रिपोर्ट – वर्षा मिश्रा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version