होली के रंग में डूबा पूरा बॉलीवुड, सेलेब्स ने शेयर की सोशल मीडिया पर तस्वीरें

2 Min Read

बॉलीवुड में हमें त्योहार के रंग हमेशा अलग देखने को मिलते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। बॉलीवुड के सितारे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ होली मना रहे हैं। जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है साथ ही अपने फैंस को भी बधाईयां दी है। तो चलिए जानतें हैं होली के मौके पर क्या कुछ सेलेब्स ने किया है पोस्ट शेयर।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ सभी त्योहार बहुत ही धूम – धाम से मनाती हैं। जिसकी झलक वो हमेशा ही सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन हालही में एक्ट्रेस ने होली की तस्वीरों को शेयर कर विक्की संग अपने प्यार को भी जाहिर कर दिया है। सोशल मीडिया पर विक्की और कटरीना का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही सेलेब्स का ये अंदाज उनके फैंस को भी पसंद आ रहा है।

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के हैंडसम हंग कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। एक्टर ने होली के ख़ास अवसर पर फैंस को बधाईंयां दी और अपने तस्वीर भी शेयर की। एक्टर ने अपने परिवार के साथ होली मनाई है। एक्टर का ये लुक उनके अपकमिंग फिल्म से जुड़ा है लंबी दाढ़ी और लंबे बाल से एक्टर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

अंकिता लोखंडे

टीवी की पॉपुलर बहु अंकिता लोखंडे ने भी होली बहुत ही धूम धाम से मनाई है। सेलेब्स ने होली का त्योहार परिवार और करीबी दोस्तों के बीच मनाई है। होली के लिए अंकिता और विक्की ने पार्टी भी रखी थी। जिसमे कई कलाकार हमें नजर आए।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा होली के रंग में रंग गई है। जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के चेहरे पर रंग बिरंगे कलर लगे हुए हैं। सोनाक्षी के साथ इस फ्रेम में जहीर को सब मिस कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version