शहीद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म देवा (Deva) 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म में शाहिद कपूर पुलिस का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर के अपोजिट इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म पत्रकार का किरदार निभाया है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।
कब और कहां होगी फिल्म रिलीज
एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म देवा 28 मार्च यानी आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2013 में आयी मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस का रीमेक है। एक्शन थ्रिलर इस फिल्म की कहानी दिलचस्प है। देव अम्ब्रे के किरदार से शाहिद ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। देवा ने सिर्फ भारत भर में 33 करोड़ का कलेक्शन किया था। नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा भसड़ मचा ट्रिगर चला देवा आ रहा है। भसड़ मचा फिल्म का एक मशहूर सांग है जिसमे शाहिद का जरा हटके अंदाज देखने को मिलता है।
कौन – कौन से कलाकार आएंगे नजर
कहानी है पुलिस ऑफिसर देव अम्ब्रे की जो अपने दोस्त के लिए कभी भी कुछ भी कर सकता था। एक अवार्ड फंक्शन के दौरान उनके दोस्त की मौत हो जाती है। लेकिन मौत कैसे होती है कौन है इसके पीछे का मास्टरमाइंड इसका पता लगाने में देव जुट जाता है। शाहिद और पूजा के अलावा इस फिल्म में प्रवेश राणा, मनीष वाधवा, जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को रोशन एंड्रूज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है।