Deepika Padukone और Ranveer Singh बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

2 Min Read

बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) माता-पिता बन गए है। दीपिका ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट में अपने पहले बच्चे के आगमन का न्यूज फैंस के साथ शेयर किया। इस पोस्ट में कहा गया, ”वेलकम बेबी गर्ल। 8 सितंबर 2024।”

जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर को दीपिका पादुकोण को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती हुई थी। 8 सितंबर को दीपिका ने बेटी को जन्म दिया। इस खबर के सामने आते ही दीपिका-रणवीर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फैंस से लेकर फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने दीपिका और रणवीर को बधाई दी है।

बता दे कि बच्चे के जन्म से पहले ही दीपिका और रणवीर ने शुक्रवार को सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। कपल ने फैमिली के साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया था। दीपिका-रणवीर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। अस्पताल में भर्ती होने की वजह से दीपिका अंबानी फैमिली के गणेश उत्सव का हिस्सा नहीं बन पाई थीं।

कपल ने कब की शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस साल फरवरी में रणवीर ने दीपिका के गर्भवती होने के बारे में घोषणा की थी। कपल ने बच्चों के कपड़ों और खिलौनों से डिजाइन किया पोस्टर शेयर किया था और बताया था कि वे सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।

आपको बता दे, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ नजर आएंगे। दीपिका को आखिरी बार कल्कि 2898 एडी में देखा गया था। इस फिल्म अमिताभ बच्चन और प्रभास ने काम किया है।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version