मशहूर तेलुगु एक्टर रवि तेजा (Ravi Teja) के पिता भूपति राजगोपाल राजू का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। उन्होंने हैदराबाद स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। एक्टर के पिता के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वे उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। खबरों की माने तो आज दोपहर, 16 जुलाई, 2025 उनका अंतिम संस्कार को होगा।
सुपरस्टार चिरंजीवी ने जताया दुख
रवि तेजा के पिता के निधन पर सुपरस्टार चिरंजीवी ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी। चिरंजीवी ने पोस्ट में लिखा, ”भाई रवि तेजा के पिता के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं उनसे आखिरी बार वाल्टेयर वीरय्या के सेट पर मिला था। वे बहुत खुशमिजाज थे और बड़े उत्साह से बात करते थे। इस कठिन समय में, उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”
సోదరుడు రవి తేజ నాన్నగారి మరణవార్త విని చాలా బాధపడ్డాను. అయన్ని ఆఖరిసారిగా వాల్తేర్ వీరయ్య సెట్లోకలిశాను. చాలా సరదాగా హుషారుగా మాట్లాడేవారు.
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) July 16, 2025
ఈ కష్ట సమయంలో ఆయన కుటుంబానికి నా హృదయపూర్వక సానుభూతి. ఆయన ఆత్మకు శాంతి కలగాలని కోరుకుంటున్నాను 🙏 pic.twitter.com/uLbwQ32nPJ
भूपति राजगोपाल राजू से जुड़ी बातें
भूपति राजगोपाल राजू का जन्म आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में हुआ। वे एक फार्मासिस्ट थे। राजगोपाल तीन बेटों के पिता थे। उनका सबसे बड़ा बेटा रवि तेजा तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार हैं। दूसरे बेटे भरत की साल 2017 में एक कार एक्सीडेंट में जान चली गई थी। वही, राजगोपाल के तीसरे बेटे, रघु एक एक्टर हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। राजगोपाल और उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे।