Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान लंदन के लिए रवाना हुआ था और इसमें कुल 242 लोग सवार थे। इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिसके बाद अब बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना दुख सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया।
इस हादसे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से लेकर अक्षय कुमार तक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एक्टर अक्षय कुमार का रिएक्शन
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर अक्षय कुमार ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा – अहमदाबाद के विमान दुर्घटनाग्रस्त को सुनकर मै हैरान हो गया हूँ। इस समय सिर्फ प्रार्थनाएं हैं।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पोस्ट शेयर कर लिखा – एयर इंडिया प्लेन में जो लोग थे उनकी फैमिली के दर्द की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो इस मुश्किल समय में उन्हें शक्ति दे।
एक्टर संजय दत्त का रिएक्शन
एक्टर संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा – अहमदाबाद में विमान हादसे की दुखद खबर ने दिल तोड़ दिया है। हादसे में पीड़ित लोगों के परिवारों के लिए बड़ी संवेदना है।
सनी देओल का रिएक्शन
अहमदाबाद विमान दुर्घटना की खबर सुनकर मैं सदमे में हूं। मैं पूरे दिल से उन लोगों के लिए ये प्रार्थना कर रहा हूं जो जीवित बचे हैं कि उन्हें ढूंढ लिया जाए और वो देखभाल मिले जिसकी उन्हें सख्त जरूरत है। जो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस अकल्पनीय समय में शक्ति मिले।
जाह्नवी कपूर का रिएक्शन
एक्ट्रेस ने लिखा – यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है और इस त्रासदी का दर्द शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
अल्लू अर्जुन का रिएक्शन
एक्टर ने पीड़ितों के लिए अपना दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।