Athiya Shetty और Kl Rahul के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

2 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (Kl Rahul) के घर गूंज गई है किलकारी। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। आए दिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर करती रहती थी। फाइनली अब सुनील शेट्टी नाना बन चुके हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। सेलेब्स के पोस्ट पर जमकर फैंस और बॉलीवुड के नामी सेलेब्स बधाइयाँ दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल नवंबर के महीने इंटाग्राम के जरिए फैंस के बीच प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं रहा था।

मैच के बीच घर लौट आए केएल राहुल

मैच के बीच केएल राहुल ने टीम मैनेजमेंट से छुट्टी ली है और उन्हें यह छुट्टी मिल भी गई है। रविवार की रात केएल राहुल मुंबई पहुंचे। उन्होंने अपना पूरा समय अथिया शेट्टी और अपनी बेटी को दिया। केएल राहुल के बजाय दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से विकेटकीपिंग अभिषेक पोरेल करते दिखे। मैच के एक दिन पहले से ही केएल राहुल के ना खेले जाने की अटकले लगाई जा रही थी।

कैसे शुरू हुई थी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के प्यार की शुरुआत

अथिया बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। अथिया और राहुल की मुलाकात एक क्लोज फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे – धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक – दूसरे को डेट किया था जिसके बाद साल 2023 में दोनों ने शादी रचाई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version