Chhaava की जबरदस्त कमाई के बीच मेकर्स को लगा तगड़ा झटका

2 Min Read

लक्ष्मण उत्तेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म छावा (Chhaava) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है। लेकिन जैसे – जैसे फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। वैसे – वैसे मेकर्स की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल छावा के मेकर्स पर आरोप है कि, उन्होंने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। क्या है पूरी जानकारी चलिए जानतें हैं ?

कानूनी पचड़ों में फंसी लक्ष्मण उत्तेकर की फिल्म?

फिल्म छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना लीड रोले में नजर आए। वही विक्की इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन ख़बरों की मानें तो छावा के कई सीन को लेकर मेकर्स पर केस दर्ज किया गया है। ये केस गनोजी और कन्होजी शिरके के वंशजों ने किया है। लोगों का कहना है कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ किया गया है। हमारे पूर्वजों को गद्दार दिखाया गया है।

फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर ने दी सफाई

लक्ष्मण उत्तेकर इन आरोपों पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने ने कहा – फिल्म में सिर्फ और सिर्फ उनके नाम का उल्लेख किया गया है। ना ही कोई जगह या गांव के बारे में बताया गया है। डायरेक्टर ने कहा हमारा उदेश्य किसी भी व्यक्ति या परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचा है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।

शिरके परिवार करेगा 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज

यह केस लक्ष्मिकांत राजे शिरके ने किया है, जो गनोजी और कन्होजी के 13वें वंशज हैं। उन्होंने ने फिल्म को लेकर कहा अगर फिल्म में हमारे पूर्वजों का चित्रण सही तरह से नहीं किया गया तो हम 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version