![आलिया-रणबीर ने लूटी महफिल](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/03/Alia-Ranbir.webp)
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और रोमांटिक जोड़ी मानी जाती है। इन दिनों समूचा बॉलीवुड मुंबई के कोलाहल से दूर गुजरात के जामनगर में अपनी प्रस्तुति से धमाल मचा रहा है। तो आलिया और रणबीर कहां पीछे रहने वाले थे।
वे भी अनंत की शादी में शिकरत किए। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कपल ने महफिल लूट ली। दरअसल, एक्ट्रेस ने बीती रात की पार्टी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। फोटोज और आलिया के साथ-साथ रणबीर भी बहुत कमाल के दिख रहे हैं।
वहीं, फोटोज में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। रणबीर कपूर का यही रोमांटिक अंदाज और आलिया को देखने का तरीका सबको अपनी तरफ आकर्षित कर गया। फोटोज में दोनों बहुत खुश दिख रहे हैं। वहीं, आउटफिट की बात करें तो वो भी बहुत कमाल के दिखाई दे रहे हैं।
एक्ट्रेस लहंगे में किसी परी जैसी दिख रही हैं। आलिया और रणबीर एक दूसरे के साथ बहुत क्लोज बॉड शेयर करते हैं। देख सकते हैं कि वो कैसे रणबीर, आलिया को प्यार भरी नजरों से निहारते दिखाई दे रहे हैं।