साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) इन दिनों अपनी बॉलीवुड में पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। हालही में एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के संग कर रही हैं। वही अब एक्ट्रेस के फैंस को मिलने वाली है गुड न्यूज अब जल्द ही श्रीलीला की जोड़ी बॉलीवुड के इस हैंडसम मुंडे के साथ जमने वाली है। क्या कुछ है फिल्म को लेकर अपडेट चलिए जानतें हैं।
डायरेक्टर राज शांडिल्या की फिल्म में होगी एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, डायरेक्टर राज शांडिल्या की फिल्म में श्रीलीला नजर आने वाली हैं। बीते दिनों महावीर जैन और श्रीलीला को एक साथ देखा गया था। जिसके बाद यह माना जा रहा था कि, एक्ट्रेस जल्द ही कोई फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस बार सिल्वर स्क्रीन पर हमें नई और फ्रेश जोड़ी देखने को मिलने वाली है। दरअसल, इस बार एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं।
पुष्पा 2 से बटोरी सुर्खियां
एक्ट्रेस श्रीलीला का पुष्पा 2 में एक आइटम नंबर था। जिसके बाद एक्ट्रेस सुर्ख़ियों का हिस्सा बन चुकी थी। डायरेक्टर राज शांडिल्य ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्म को लेकर मेकर्स की ओर से कोई भी अधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है। वही देखना दिलचस्प रहने वाला है कि फ्रेश जोड़ी के जरिए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल कर पाती है।