Housefull 5 की Advance Booking हुई शुरू, 6 जून को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

2 Min Read
Housefull 5 की Advance Booking हुई शुरू

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कई सारे सितारों से सजी यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी अलग क्रेज देखने को मिल रहा है क्यूंकि, यह फिल्म में दो अलग – अलग क्लाइमेक्स है जिसे सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में दिखाया जाएगा। हर एक स्क्रीन पर अलग कहानी का अंत होगा।

रिलीज से पहले कर डाली इतनी कमाई

कल यानी 1 जून को हॉउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। एडवांस बुकिंग शुरू हुए सिर्फ एक दिन ही हुए है जिसमे फिल्मे की 11,714 टिकट बिक गए हैं। इसी के साथ 48.84 लाख रुपए की कमाई फिल्म ने कर ली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म ने पहले दिन पर 3 करोड़ रुपए का बिज़नस कर लिया है। वही फिल्म की अच्छी शुरुआत देखकर अब मेकर्स ने भी उम्मीदें लगाना शुरू कर दिया है। फिल्म के रिलीज में अभी भी चार दिन बाकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फिल्म को ग्रैंड ओपनिंग मिल सकती है।

फिल्म के चार पार्ट को मिला फैंस से भरपूर प्यार

हाउसफुल 5 के पिछले चार पार्ट को भरपूर प्यार मिला है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2010 में रिलीज हुआ था। जिसने 75 से 80 करोड़ का बिज़नस किया था। हाउसफुल 2 दो साल बाद रिलीज हुई जिसने 114 करोड़ का कारोबार किया। 3 साल 2016 में रिलीज हुई हाउसफुल 3 107 करोड़ का बिज़नस किया। हाउसफुल 4 इस फ्रेंचाइज की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हुई, 2019 में आई इस फिल्म ने 206 करोड़ का कारोबार किया था। या अब देखना दिलचस्प रहने वाला है कि यह फिल्म के पांचवे पार्ट को कितना प्यार मिलता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version