Aaradhya Bachchan ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, Delhi High Court ने दिया आदेश

2 Min Read

बच्चन परिवार की पोती आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों का हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन इस बार आराध्या ना ही ट्रोलिंग और ना ही अपने लुक्स की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। बल्कि आराध्या बच्चन के शिकायत के आधार पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला ले लिया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। क्या लिया गया है दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से फैसला चलिए जानतें हैं।

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन की कितनी फैन फॉलोइंग है यह बात तो हम सब जानतें है। फैंस उनकी हर एक एक्टिविटी पर नजर रखतें हैं। इसी कारण आराध्या ने दिल्ली हाई कोर्ट में नई याचिका दाखिल की है। इस नई याचिका के दाखिल होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने गूगल और कई वेबसाइट को लीगल नोटिस भेजा है। इस मामले की सुनवाई अब 17 मार्च को होगी। ये पूरा मामला स्टारकिड के मेंटल हेल्थ को लेकर गलत जानकारी से जुड़ा हुआ है।

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश

दरअसल कई यूट्यूब चैनल ने आराध्या के हेल्थ को लेकर झूठी खबरें उड़ाई थी। जिस वजह से आराध्या ने ये फैसला लिया था। झूठी खबरों को कई सारे वेबसाइट और चैनल ने चलाया था। साल 2023 में बच्चन परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट में ये मामला दर्ज किया था। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी वेबसाइट और चैनल को झूठी खबरों को हटाने का आदेश दिया था।

आराध्या का चुलबुला अंदाज

आए दिन ऐश्वर्या के साथ आराध्या कैमरें में कैप्चर होती रहती हैं। आराध्या अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की इकलौटी बेटी हैं। उनका जन्म 16 नवंबर को हुआ था। वे मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version