बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद घटना सामने आई है। अनिल कुमार (Anil Kapoor), संजय कपूर (Sanjay Kapoor) और बोनी कपूर (Boney Kapoor) की मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का निधन हो गया है। अनिल कपूर की मां ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
एक हफ्ते से चल रहा था निर्मल कपूर का इलाज
खबरों की माने तो, निर्मल कपूर काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। बीते हफ्ते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस को भी झटका लग गया है। फिलहाल कपूर परिवार की ओर से किसी ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बीते सितंबर में अनिल कपूर की मां ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। जिसकी तस्वीरें कई सारे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।
अनिल कपूर के घर पहुंचे सितारें
निर्मल कपूर की शादी साल 1955 में सुरिंदर कपूर के साथ हुई थी। निर्मल कपूर के तीन बेटे और एक बेटी है बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर और बेटी रीना है। मां के निधन के बाद बोनी कपूर और कई सारे सेलेब्स अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं।