
क्वर्की, इमोशनल और कमिंग-ऑफ़-एज – बॉलीवुड ने हमेशा पिता–बेटी के रिश्तों को एक अलग ही संवेदना के साथ पेश किया है। कभी पिता बेटी के सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं, तो कभी उसके साथ-साथ खुद भी बदलना और बढ़ना सीखते हैं। इन्हीं रियल इमोशंस और रिलेटेबल कहानियों ने इन रिश्तों को दर्शकों के दिल के बेहद करीब बना दिया है।
यहाँ पेश हैं बॉलीवुड की सबसे ताज़ा और यादगार पिता–बेटी की जोड़ियाँ जिन्हें हम आज भी बेहद पसंद करते हैं
अमिताभ बच्चन & दीपिका पादुकोण – पीकू
इन दोनों ने हमें सबसे रिलेटेबल ‘घर वाली’ चहल-पहल और प्यार भरी नोक-झोंक दिखाई – एक ऐसी केमिस्ट्री जिसने इस रिश्ते को बेहद सच्चा और जड़ से जुड़ा हुआ बना दिया। पिता–बेटी के दिल छू लेने वाले रिश्तों का ये बेंचमार्क बन चुकी है।
आर. माधवन & रकुल प्रीत सिंह – दे दे प्यार दे 2
आज के मॉडर्न पिता–बेटी के रिश्ते का फ्रेश और मज़ेदार रूप। माधवन और रकुल की आसान, नैचुरल केमिस्ट्री और एक पिता का अपनी बेटी की बोल्ड पसंद को समझने व स्वीकारने का सफ़र – दर्शकों के दिल जीत रहा है।
आलिया भट्ट & पंकज कपूर – शानदार
इस जोड़ी ने एक प्यारा, सुकून भरा और दिल को छू लेने वाला रिश्ता दिखाया। ख़ून का रिश्ता न होने के बावजूद, आलिया और पंकज कपूर का भरोसा, समझ और आपसी लगाव – दर्शकों को बेहद पसंद आया।
इरफान खान & राधिका मदान – अंग्रेज़ी मीडियम
एक ऐसा पिता जो अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए दुनिया से लड़ जाता है! ये जोड़ी बॉलीवुड में बिना शर्त प्यार और त्याग की सबसे खूबसूरत मिसालों में से एक मानी जाती है।
पंकज त्रिपाठी & जान्हवी कपूर – गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
पंकज त्रिपाठी ने ऐसे पिता का किरदार निभाया जो अपनी बेटी को सपोर्ट करता है, उसे समझता है और हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाता है। दोनों ने मिलकर साहस, सपनों और विश्वास की कहानी को बेहद ईमानदारी और गर्मजोशी के साथ प्रस्तुत किया।
