
- ₹1,000 – ₹1,053 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड, हर शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है।
- बिड/ऑफर खुलने की तारीख – 23 फरवरी, 2026, बिड/ऑफर बंद होने की तारीख – 25 फरवरी, 2026
- कम से कम 14 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, इसके बाद 14 के मल्टीपल में।
Mumbai, 17 फरवरी, 2026: भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर क्लीनमैक्स (CleanMax) ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए ₹1,000 से ₹1,053 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय कर दिया है। शेयरों की फेस वैल्यू ₹1 प्रति शेयर है।
कंपनी की यह इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO या इश्यू) निवेश के लिए 23 फरवरी, 2026 को खुलेगी और 25 फरवरी, 2026 को बंद होगी।
इन्वेस्टर कम से कम 14 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 14 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में आवेदन किया जा सकता है।
यह आईपीओ ₹1,200 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर कुलदीप जैन, BGTF वन होल्डिंग्स (DIFC) लिमिटेड और KEMPINC LLP द्वारा ₹1,900 करोड़ तक का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इनके अलावा ऑगमेंट इंडिया I होल्डिंग्स LLC और DSDG होल्डिंग APS भी अपने शेयर बेच रहे हैं।
फ्रेश इश्यू से मिलने वाली ₹1,122.6 करोड़ तक की रकम का इस्तेमाल कंपनी और उसकी सहयोगी कंपनियों के पुराने कर्जों को पूरा या आंशिक रूप से चुकाने में किया जाएगा। इसके अलावा बची हुई रकम का इस्तेमाल जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा।
आईपीओ लाने से पहले कंपनी ने ₹1500 करोड़ जुटाने में सफलता हासिल की है। इस प्लेसमेंट में लंबे समय के लिए निवेश करने वाले कई बड़े संस्थानों ने हिस्सा लिया, जिनमें शामिल हैं:
- जोंगसोंग इन्वेस्टमेंट्स (टेमासेक होल्डिंग्स की सहायक कंपनी)
- GSS इंडिया अपॉर्चुनिटीज (बैन कैपिटल का हिस्सा)
- 360 वन स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड
- नियो डिजिटल इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड
- स्टेडव्यू कैपिटल मॉरीशस लिमिटेड
- चुनिंदा फैमिली ऑफिसेस
दुनियाभर के बड़े संस्थागत निवेशकों की भागीदारी क्लीनमैक्स के बिजनेस मॉडल और भारत के कमर्शियल और इंडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इसकी ग्रोथ पर भरोसे को दिखाती है।
क्लीनमैक्स C&I रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की शुरुआती कंपनियों में से एक है और इसने इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने और इसके ऑपरेटिंग मॉडल्स को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।
कंपनी के पोर्टफोलियो का करीब 43% हिस्सा डेटा सेंटर और AI ग्राहकों की जरूरतें पूरी करता है। भारत में जिस तरह से डेटा सेंटर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए बिजली की मांग भी तेज हो गई है, जो क्लीनमैक्स के लिए एक बड़ा बाजार है।
कंपनी के बारे में
CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लीनमैक्स भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर है। 31 अक्टूबर 2025 तक कंपनी के पास 2.80 गीगावाट (GW) की ऑपरेशनल क्षमता है। इसके अलावा 3.17 गीगावाट क्षमता के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।
2010 में शुरुआत से लेकर अब तक करीब 15 साल के अनुभव के साथ क्लीनमैक्स नेट जीरो और डीकार्बोनाइजेशन सॉल्यूशंस देने में माहिर है। कंपनी डेटा सेंटर, एआई, टेक इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट, स्टील, मैन्युफैक्चरिंग, FMCG, फार्मा, रियल एस्टेट जैसे सेक्टर की बड़ी कंपनियों को रिन्यूएबल पावर और कार्बन क्रेडिट जैसी सुविधाएं देती है।
क्लीनमैक्स के टेक ग्राहकों में अमेजन, एपल, सिस्को, इक्विनिक्स और गूगल शामिल हैं। वहीं पारंपरिक C&I ग्राहकों में अपार इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बीएएसएफ इंडिया, कॉनकॉर्ड बायोटेक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज (बिड़ला पेंट्स डिवीजन), संसेरा इंजीनियरिंग, सोना कॉमस्टार और वेलस्पन लिविंग जैसी कंपनियां शामिल हैं।
31 मार्च 2025 (FY25) को खत्म हुए साल के लिए कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹1,495.70 करोड़ रहा, जो पिछले साल (FY24) के ₹1,389.84 करोड़ के मुकाबले ₹105.86 करोड़ (7.62% सालाना) ज्यादा है। EBITDA भी FY24 के ₹741.57 करोड़ से बढ़कर FY25 में ₹1,015.07 करोड़ हो गया है, जो करीब 36.88% की जोरदार बढ़त है।
एक्सिस कैपिटल, जे.पी. मॉर्गन इंडिया, बीएनपी पारिबास, एचएसबीसी सिक्योरिटीज, आईआईएफएल कैपिटल, नोमुरा फाइनेंशियल, बीओबी कैपिटल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस ऑफर के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स हैं। MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ऑफर का रजिस्ट्रार है। इक्विटी शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।
यह ऑफर बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए लाया जा रहा है, जिसमें नेट ऑफर का अधिकतम 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, कम से कम 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए और 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है।
