चौहटन विधायक आवास पर होली स्नेहमिलन कार्यक्रम संपन्न

3 Min Read

बाड़मेर। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल के आवास पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। होली स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक त्यौहार पर एक शानदार आयोजन कर एक-दूसरे के विचार जानने चाहिए। सुख-दुख में भागीदार बनना चाहिए। कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होता है, उसको मजबूत करना, मान-सम्मान देना बड़े पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है।

भाजपा राष्ट्रवाद के विचारों को लेकर चलने वाली कार्यकर्ताओं की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50 साल पहले एक कार्यकर्ता थे, जो राष्ट्रवाद व जनसंघ की विचारधारा से जुड़े और आज तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने हैं। आप कार्यकर्ता भी निस्वार्थ भाव से गरीब व पीड़ित व्यक्ति की सेवा करें। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। अपने साथ नये लोग जुड़ेंगे। आपका भी क्षेत्र में नाम आगे आएगा तो आप बड़े नेता बन सकते हैं।

होली स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने बताया कि इस स्नेह मिलन का मुख्य उद्देश्य आप सबको एक जाजम पर बिठाकर आपको संगठित रखना है एवं आपको होली पर याद करना, आपके दुख-सुख में भागीदार बनना मूल विषय है। मेघवाल ने बताया कि इस समय पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर आपको विरोधी पक्ष के लोगों द्वारा गुमराह किया जाता है। आप किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। हर गांव ग्राम पंचायत नहीं बन सकता है।

आप लोग भी आपस में सहमति बनाकर एक गांव के नाम की ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव तैयार करें। आप पंचायत पुनर्गठन में अपना व्यक्तिगत हित नहीं देखें, पूरी नवीन प्रस्तावित पंचायत का हित देखें। बड़े एवं पुराने गांवो को प्राथमिकता दे। हम ज्यादा से ज्यादा नई पंचायत व पंचायत समितियां बनाने का प्रयास करेंगे। आप पार्टी समर्थक लोगों को सरपंच व डेलिकेट चुनाव जितवाए। अपने प्रधान व जिला प्रमुख बनावें। इससे क्षेत्र के विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

स्नेह मिलन कार्यक्रम को भाजपा नेता बालाराम मूढ़, भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, भाजपा उपाध्यक्ष खुमानसिंह सोढ़ा, मानाराम बेनीवाल, भाजपा महामंत्री रणवीर भादू, मुस्कान मेघवाल, रतनलाल बोहरा, रतनसिंह बाखासर ने संबोधित करते हुए चौहटन विधानसभा क्षेत्र में पिछले 2 बजट में घोषित हुए विकास कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम में बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे दीपक कड़वासरा, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पुरखाराम मांजू, गडरारोड पूर्व प्रधान तेजाराम कोडेचा, भाजपा महामंत्री देवीलाल कुमावत, चौहटन मंडल अध्यक्ष जेठमालसिंह, सनाऊ धनाऊ मंडल अध्यक्ष लूणाराम गढ़वीर, जसनाथ मंडल अध्यक्ष कैलाश बेनीवाल, सेड़वा मंडल अध्यक्ष वगताराम विश्नोई, साता मंडल अध्यक्ष बांकाराम देवासी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता चौहान, सरपंच रूपाराम मेघवाल, चौहटन किसान मोर्चा अध्यक्ष देवीलाल खांगट, बाड़मेर गादान पूर्व मंडल अध्यक्ष संपतसिंह भंवरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन दुर्गेश मेघवाल ने किया।

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version