थार नगरी बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय पर शहर के अहिंसा सर्किल पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंनतराम विश्नोई व पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं,पदाधिकारीयों तथा जनप्रतिनिधियों ने जमकर आतिशबाजी की तथा ढोल नगाड़े पर नृत्य कर एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई दी। भाजपा जिला प्रवक्ता रमेशसिंह इन्दा ने बताया कि आज शनिवार को दिल्ली चुनाव के आए नतीजे में भाजपा को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत की खुशी में शहर के अहिंसा सर्किल रेलवे स्टेशन के आगे पार्टी के जिला अध्यक्ष अंनत राम विश्नोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने दिल्ली जीत की खुशी में ढोल नगाड़ों पर नृत्य किया एवं भव्य आतिशबाजी कर तथा एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी।
भारत माता की जय हो,भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद,नरेंद्र मोदी,जे पी नड्डा,भजनलाल शर्मा व मदन राठौड़ जिन्दाबाद के जयकारों से आसमान गुंजा दिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंनतराम विशनोई ने कहा कि ” विकसित भारत विकसित दिल्ली ” की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों एवं जनहितेषी योजनाओं पर दिल्ली की जनता जनार्दन के अटल विश्वास की मुहर है।यह प्रचण्ड विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता – जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है।विशनोई ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया।इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के पीछे कार्यकर्ताओ व संगठन की रीति नीति की जीत है।नरेंद्र मोदी पर दिल्ली की जनता ने विश्वास करके भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है।
जश्न के इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रतनलाल बोहरा,अमृतलाल जैन,वीरसिंह भाटी,गंगाविशन अग्रवाल,धनराज सोनी,प्रकाश सराफ,अम्बालाल अलबेला,रमेश शर्मा,महावीरसिंह चुली,देवीलाल कुमावत,मुस्कान मेघवाल,गौरव राजपुरोहित,मुलसिंह जुडिया,पुरखाराम मांजू,मधुरेखा चौधरी,ईश्वर नवल,किशन बोहरा,आनन्द पुरोहित,असरफ अली,भेराराम देवासी,महेंद्रसिंह राजपुरोहित,स्वरूपसिंह लंगेरा,देवीसिंह ताणु,गजेन्द्रसिंह खारा,हितेन सिंधी,ललित बोथरा,स्वरूप आचार्य,सवाई माहेश्वरी,कैलाश आचार्य,स्याम पूरी,हरीश मूंदड़ा, सवाई कुमावत,किशन माली सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ठाकराराम मेघवाल