Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Lok Sabha Elections 2024: मतदान से पूर्व अंतिम 72 घंटे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

राजस्थानसमाचार

Lok Sabha Elections 2024: मतदान से पूर्व अंतिम 72 घंटे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

Jagruk Times
Last updated: April 20, 2024 7:06 pm
Jagruk Times
Share
3 Min Read
जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी
Lok Sabha Elections 2024: मतदान से पूर्व अंतिम 72 घंटे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक 3

भीलवाडा। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने शनिवार को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ से संबंधित अधिकारियों को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मतदान से 72 घंटे पूर्व की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट के बारे में बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर जिले में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक रिकॉर्ड 29 करोड़ 53 लाख 63 हजार रूपए से ज्यादा का मादक पदार्थ, शराब, नगदी और अन्य वस्तुएं पकड़ी है।

- Advertisement -

16 मार्च 2024 से अब तक लगभग 31 लाख 94 हजार रुपए कैश, मादक पदार्थ 4 करोड़ 79 लाख रूपए, शराब लगभग 1 करोड़ 20 लाख 92 हजार रूपए और अन्य सामग्री की 23 करोड़ 21 लाख 66 हजार रूपए की जब्ती की गयी है। इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज एवं वाणिज्यिक कर विभाग प्रमुख है। मेहता ने निर्देश दिए कि मतदान से पूर्व अंतिम 72 घंटे के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए एफएसटी और एसएसटी का सहयोग लें।

उन्होंने वल्नरेबल और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े उपाय करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मेहता ने कहा कि कंट्रोल रूम पर मिलने वाली सूचनाओं पर तुरंत कार्यवाही की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मीडिया सेल, ईवीएम, वोटिंग एवं कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों की रिपोर्ट तुरंत स्टेट मीडिया सेल को भिजवाई जाए।

साथ ही, ईएमएमसी द्वारा संदिग्ध मामलों के संदर्भ में एक्शन टेकन रिपोर्ट भी भिजवाई जाए। मतदान दिवस पर अनुमानित मतदान प्रतिशत का एनकोर पर अपडेशन का कार्य समय पर किया जाए। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी विमल सिंह और प्रशासन अधिकारियों को अतिरिक्त समन्वय और संवाद के निर्देश देते हुए कहा कि समुचित नाके लगाकर मॉनिटरिंग हो। किसी भी स्थिति में मतदाताओं को प्रलोभन ना दिया जा सके, ऐसी कोई भी गतिविधि पर पाए जाने पर तुरंत एक्शन लें।

एफएसटी फील्ड में सक्रिय रहे। गाड़ियों की सघन रूप से जांच की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश कि चुनाव कार्य के सुरक्षा प्रबंधन में मतदान कर्मियों, केन्द्रों एवं सामग्री की सुरक्षा भी शामिल है। ऐसे में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय तरीके से चुनाव के लिए अनुकूल, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान पुलिस, वन विभाग, आबकारी, पोस्टल डिपार्टमेंट, परिवहन, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स, लीड बैंक व रेलवे सुरक्षाबल विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:Bhilwara News in Hindihindi newslok sabha election 2024Lok Sabha elections news in hindinews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव पर वाहन रेली भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव पर वाहन रैली
Next Article आजम शाह मेमोरियल क्रिकेट कप का उद्घाटन, 8 टीम लेगी भाग Rajasthan News: आजम शाह मेमोरियल क्रिकेट कप का उद्घाटन, 8 टीम लेगी भाग
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000287997
Pali : शहर में कुत्तों का आतंक चरम पर, शहर के नागरिकों का नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287992
Barmer : जिला कलेक्टर ने किया जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287982
Rajsamand : अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक आईएएस अम्बरीश कुमार ने की एसआईआर की समीक्षा
राजस्थान समाचार
February 10, 2026
1000287974
Barmer : जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट का विवेकपूर्ण एवं सुरक्षित उपयोग करेंः जैन
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287971
Bhilwara: एसडीएम कॉलेज महिला आश्रम भीलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विशेष शिविर आयोजित
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287883
Jaisalmer : चेलक ग्राम उत्थान शिविर में योजनाओं का मौके पर मिला लाभ
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287881
Bhilwara: वैश्य फेडरेशन महिला संगठन ने बालिका को भेंट की सिलाई मशीन, स्वरोजगार की ओर बढ़ाए कदम
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287875
Bhilwara: आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया शक्ति दिवस, बच्चों को पिलाई आयरन सिरप
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287831
Rajsamand : राजस्थान बजट-2026 प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा :सांसद महिमा कुमारी मेवाड़
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
1000287800
Jaisalmer : लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित एक्सरसाइज़ रुद्र शक्ति’ की समीक्षा की
समाचार राजस्थान
February 10, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?