Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर में गरजे PM मोदी, बोले – ‘राजस्थान को कांग्रेस ने पानी के लिए रखा प्यासा’

समाचारपॉलिटिक्सबाड़मेर

Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर में गरजे PM मोदी, बोले – ‘राजस्थान को कांग्रेस ने पानी के लिए रखा प्यासा’

Jagruk Times
Last updated: April 12, 2024 4:11 pm
Jagruk Times
Share
7 Min Read
Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर में गरजे PM मोदी, बोले - 'राजस्थान को कांग्रेस ने पानी के लिए रखा प्यासा'
GK9HBlHW8AAH2dN 1

2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (12 अप्रैल, 2024) को राजस्थान के बाड़मेर पहुंचे। यहां उन्होंने विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और इंडी गंठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच ही विकास विरोधी है। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान के नाम पर झूठ बोलना इंडी अलायंस के सभी दलों का फैशन बन गया है। बता दे कि पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

- Advertisement -

4 जून, 400 पार

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये जनसैलाब, ये जनसमर्थन बताता है कि बाड़मेर की जनता BJP को भरपूर आशीर्वाद देने का संकल्प ले चुकी है। इस चुनाव में आपका एक-एक वोट विकसित भारत की नींव मजबूत करेगा। ये चुनाव दल का नहीं, देश का चुनाव है। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है – 4 जून, 400 पार।

राजस्थान को कांग्रेस ने पानी के लिए रखा प्यासा

पीएम मोदी ने कहा, ‘बाड़मेर हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. जसवंत सिंह जी का क्षेत्र है। यहां के लोगों ने हमेशा मुझे बोला है – मोदी जी आप देश के दुश्मनों को सबक सिखाओ, बाड़मेर जिताने की जिम्मेदारी हमारी। आप इस बार भी, पहले से ज्यादा वोटों से बीजेपी को जिताएंगे, ये मेरा पक्का विश्वास है।’ उन्होंने कहा, ‘जिस राजस्थान के लोगों ने देश को अपने लहू से सींचा, उस राजस्थान को कांग्रेस ने पानी के लिए प्यासा रखा। जितने दिन राजस्थान में कांग्रेस सरकार रही, उसने जल जीवन मिशन में भी जमकर भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस ने राजस्थान तक पानी लाने के लिए ERCP परियोजना भी पूरी नहीं होने दी थी।’

कांग्रेस की सोच विकास विरोधी

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस की सोच ही विकास विरोधी है। ये लोग देश के सीमावर्ती गांवों को देश का आखिरी गांव कहते हैं। ये लोग सीमावर्ती जिलों को, गांवों को जान-बूझकर विकास से वंचित रखते थे। हम सीमावर्ती इलाकों को, सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव नहीं, देश का प्रथम गांव मानते हैं। हमारे लिए देश की सीमाएं यहां पूरी नहीं होती, हमारे लिए यहां से देश शुरू होता है। आज अगर देश में 4 करोड़ गरीबों को पीएम आवास मिले हैं, तो मेरे बाड़मेर में भी पौने 2 लाख गरीबों को पक्के आवास का लाभ मिला है।’

बाड़मेर में भी मेडिकल कॉलेज खोला

पीएम मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार देश की आखिरी सीमा तक सड़कें और हाइवे बना रही है। हमने बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज भी खोला है। आज सीमावर्ती बाड़मेर में 72,000 करोड़ रुपये लागत की रिफाइनरी शुरू होने जा रही है। आने वाले समय में इस इलाके में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, युवाओं के लिए नए रास्ते बनेंगे। उन्होंने कहा, यहां के एयरपोर्ट में भी पिछली सरकार ने जमकर रोड़े अटकाए थे। अगर कांग्रेस ने बेवजह ब्रेक न लगाया होता, तो यहां का एयरपोर्ट 2 साल पहले ही चालू हो जाता।’

कांग्रेस ने जिन लोगों को दशकों तक नहीं पूछा, मोदी उनको पूजता है

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने जिन लोगों को दशकों तक नहीं पूछा, मोदी उनको पूजता है। हमारे आदिवासी समाज के बच्चे आगे बढ़ें, इसके लिए हम एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोल रहे हैं। आदिवासी समाज को सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए हम अभियान चला रहे हैं। SC/ ST और OBC भाई-बहनों के साथ दशकों तक भेदभाव करने वाली कांग्रेस आजकल एक पुराना रिकॉर्ड बजा रही है। जब भी चुनाव आता है, संविधान के नाम पर झूठ बोलना INDI अलायंस के सभी दलों का फैशन बन गया है।’

मोदी ने ही बाबा साहब से जुड़े पंच-तीर्थों का विकास किया

पीएम मोदी ने कहा, ‘वो कांग्रेस, जिसने बाबा साहब के जीते-जी उन्हें चुनाव हरवाया, उन्हें भारत रत्न नहीं मिलने दिया, जिसने देश में आपातकाल लगाकर संविधान को खत्म करने की कोशिश की। आज वो मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठ की आड़ ले रही है। ये मोदी ही है, जिसने देश में पहली बार संविधान दिवस मनाना शुरू किया। मोदी ने ही बाबा साहब से जुड़े पंच-तीर्थों का विकास किया। इसलिए, बाबा साहब और संविधान का अपमान करने वाले कांग्रेस और इंडी अलायंस के झूठों से सावधान रहने की जरूरत है।’

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में तो बंटवारे की गुनहगार मुस्लिम लीग की छाप

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के मेनिफेस्टो में तो बंटवारे की गुनहगार मुस्लिम लीग की छाप है। अब इंडी अलायंस में शामिल एक और दल ने देश के खिलाफ बहुत खतरनाक ऐलान किया है। जिस पोखरण की धरती ने भारत को परमाणु शक्ति से संपन्न किया, अब इंडी अलायंस का कहना है कि हम भारत के परमाणु हथियार नष्ट कर देंगे। भारत जैसा देश, जिसके दो-दो पड़ोसियों के पास परमाणु हथियार हो, उस भारत के परमाणु हथियार इंडी अलायंस नष्ट करना चाहता है। ये कैसा गठबंधन है, जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है?’

राजस्थान की राष्ट्रभक्ति

पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस भारत मां के लिए हम अपने जीवन की परवाह नहीं करते, ये कांग्रेस पार्टी उसे सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा मानती है। इसलिए, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान आकर कहते हैं कि मोदी ने कश्मीर से 370 हटाया तो राजस्थान से उसका क्या वास्ता?, राजस्थान की राष्ट्रभक्ति पर ऐसा सवाल?’

कांग्रेस हर उस काम का विरोध करती है, जो देशहित में होता है

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस हर उस काम का विरोध करती है, जो देशहित में होता है। कांग्रेस हर उस ताकत के साथ खड़ी हो जाती है, जो देशविरोधी होती है।’ उन्होंने कहा, ‘देश में राम मंदिर निर्माण का पुनीत पावन काम होता है, कांग्रेस उसका भी बहिष्कार करती है। कांग्रेस रामनवमी की शोभायात्रा पर राजस्थान में पत्थरबाजी करने वाले दंगाइयों को संरक्षण देती है। देश में घुसपैठिए आते हैं, तो कांग्रेस उनका स्वागत करती है। लेकिन भारत विभाजन का विरोध करने वाले हमारे दलित और सिख भाई-बहनों को नागरिकता देने वाले CAA का ये विरोध करते हैं।’

TAGGED:BarmerbjpBJP candidate Kailash Chaudharycongresshindi newsLok Sabha elections news in hindiLoksabha Election 2024narendra modinews in hindipm modi news in hindipoliticsrajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article झुंझुनूं लोकसभा : कांग्रेस के गढ़ में फहरा रहा भगवा झुंझुनूं लोकसभा : कांग्रेस के गढ़ में फहरा रहा भगवा
Next Article संजय निरुपम न राहुल ने जवाब दिया, न सोनिया ने वक्त : संजय निरुपम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000283796
Maalwaad के पंसेरी में भव्य आध्यात्मिक आयोजन, कृपाराम महाराज के आगमन से गांव में बना भक्तिमय माहौल
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283790
Barmer: मजदूरों के अधिकारों की इस निर्णायक लड़ाई में एकजुटता ज़रूरी : राठौड़
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283787
Bhilwara: त्रिभुवन पाटीदार बने भीलवाड़ा के प्रबंध संचालक, मिली प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283783
Bhilwara: एक व्यक्ति यदि कोई कार्य पूरे मन से करने की ठान लेता है तो परिवर्तन अवश्य लाता है: तिलोक चंद छाबड़ा
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283778
Rajsamand : भारत को मां कहना सिखाता है हिन्दू दर्शन – हरिशंकर जी
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283774
Raniwada : राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीवाड़ा कला में कक्षा 12वीं की छात्राओं को भावभीनी विदाई
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
1000283428
Revder : कंकू तारा पेंशन भवन में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा रेवदर की मासिक बैठक आयोजित
समाचार राजस्थान
February 4, 2026
1000283400
सरहदी Barmer में मुस्लिम समाज से राजस्थान पुलिस की वर्दी पहनने वाली पहली बेटी बनी मुमताज
समाचार राजस्थान
February 4, 2026
1000283394
आइकॉनिक फ्रैंचाइज़ी Scream 7 की इस रोमांचक झलक को देखिए
मनोरंजन समाचार
February 4, 2026
1000283387
Jaisalmer : मरुधरा की प्यास बुझाने वाली एक अमर विरासत: ‘गिरधारी की तलाई’ और डांगरा परिवार का गौरव
राजस्थान समाचार
February 4, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?