![सोने की कीमत में गिरावट, चांदी महंगी](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-13-at-18.13.09.jpeg)
सोने के दामों में आज यानी, 12 फरवरी को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 244 रुपए सस्ता होकर 62,380 रुपए पर आ गया है।
वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 46785 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में आज तेजी देखने को मिली है। ये 217 रुपए महंगी होकर 70,855 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 70,638 रुपए पर थी।
सरकार आपको एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGBs) में निवेश करने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 के तहत 12 से 16 फरवरी तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा। RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का दाम 6,263 रुपए प्रति एक ग्राम तय किया है।
भारत सरकार ने रिजर्व बैंक की एडवाइस पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल मोड में पेमेंट करने वाले निवेशकों को निर्धारित कीमत में 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट देने का भी फैसला किया है। RBI ने कहा कि ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड की कीमत 6,213 रुपए होगी।
जनवरी में सोने में रही गिरावट
जनवरी में सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली थी। महीने की शुरुआत यानी एक जनवरी को सोना 63,302 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 जनवरी को 62,685 रुपए पर आ गया है। यानी इस महीने अब तक इसकी कीमत में 617 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं चांदी भी 73,624 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 71,668 रुपए पर आ गई थी।