Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » पॉलिटिक्स » लोकसभा में बोले PM मोदी, कहा -‘हमारा तीसरा कार्यकाल दूर नहीं’, कांग्रेस पर साधा निशाना

पॉलिटिक्स

लोकसभा में बोले PM मोदी, कहा -‘हमारा तीसरा कार्यकाल दूर नहीं’, कांग्रेस पर साधा निशाना

Jagruk Times
Last updated: March 9, 2024 7:52 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
लोकसभा
लोकसभा
लोकसभा में बोले PM मोदी, कहा -'हमारा तीसरा कार्यकाल दूर नहीं', कांग्रेस पर साधा निशाना 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (5 फरवरी, 2024) को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव किया। इस दौरान उन्होनें विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि वर्तमान में संसद में बजट सत्र चल रहा है।

- Advertisement -

सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी। राष्ट्रपति ने 31 जनवरी, 2024 को बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। इस दौरान राष्ट्रपति ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया था।

पीएम मोदी ने आज धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होनें विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं विपक्ष के संकल्प की सराहना करता हूं। विपक्ष ने लंबे अरसे तक विपक्ष में रहने का संकल्प ले लिया है। ईश्वर आपकी मनोकामना पूरी करे। उन्होंने कहा कि आपलोग (विपक्ष) जिस तरह से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं, मैं पक्का मानता हूं कि ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन आपको पक्का आशीर्वाद देगी। आप अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में जरूर दिखेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष की जो हालत है, इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला था, लेकिन 10 वर्षों में ये उस दायित्व को निभाने में भी विफल हो गए। उन्होंने कहा कि नौ दिन चले, ढाई कोस…ये कहावत पूरी तरह कांग्रेस को परिभाषित करती है। कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा, आज देश में जिस रफ्तार के साथ काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए इसमें से 80 लाख पक्के मकान शहरी गरीबों के लिए बने। अगर कांग्रेस की रफ्तार से काम हुआ होता तो इतना काम होने में 100 साल लगते, 100 पीढ़ियां बीत जातीं।

पीएम मोदी ने कहा, 10 वर्ष में 40 हजार किलोमीटर रेलने ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है। अगर कांग्रेस की रफ्तार से देश चलता तो इस काम को करने में 80 साल लग जाते। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने 17 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए हैं, अगर कांग्रेस की रफ्तार से चलते तो इस काम को करने में और 60 साल लग जाते हैं। तीन पीढ़ियां धुएं में खाना बनाने-बनाते गुजर जाती।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की जो मानसिकता है, जिसका देश को बहुत नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया, वो अपने आप को शासक मानते रहे और जनता-जनार्दन को कमतर आंकते गए।

पीएम मोदी ने कहा, साल 2014 में जब अंतरिम बजट पेश किया गया था तब वित्त मंत्री ने कहा था कि जीडीपी के हिसाब से भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और ये गर्व की बात है. उन्होंने आगे कहा कि अगले तीन दशकों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। इसका मतलब है कि उन्हें उम्मीद थी कि 2044 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह उनका दृष्टिकोण था।

पीएम मोदी ने कहा, आज हमारी नारी शक्ति ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रही है। आज वुमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप से 10 करोड़ बहनें जुड़ी हैं। आज देश में करीब-करीब 1 करोड़ लखपति दीदी बनी हैं। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के लिए जितने नए अवसर बने हैं, ये पहले कभी नहीं बने। आज चारों तरफ स्टार्टअप्स की गूंज है, यूनिकॉर्न्स चर्चा में है। 2014 के पहले डिजिटल इकोनॉमी की साइज ना के बराबर थी।
आज भारत, दुनिया की अग्रणी डिजिटल इकोनॉमी है। लाखों युवा इससे जुड़े हैं।

पीएम मोदी ने कहा, आदरणीय राष्ट्रपति जी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए चार मजबूत स्तंभों पर हम सबका ध्यान केंद्रित किया है। उनका सही आंकलन है कि देश के चार स्तंभ जितने ज्यादा मजबूत होंगे, विकसित होंगे, समृद्ध होंगे। हमारा देश उतनी ही तेजी से समृद्ध होगा। उन्होंने देश की नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब भाई-बहन और देश के किसान की चर्चा की है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेगी।

पीएम मोदी ने कहा, अब हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल भी बहुत दूर नहीं है। ज्यादा से ज्यादा 100-125 दिन बाकी हैं और पूरा देश कह रहा है। अबकी बार 400 पार। 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA को तो 400 पार सीटें मिलेंगी ही लेकिन देश, भाजपा को 370 सीटें अवश्य देगा।

PM Shri @narendramodi's reply to Motion of Thanks on President's address in Lok Sabha. https://t.co/73ch6k3stR

— BJP (@BJP4India) February 5, 2024
TAGGED:Lok Sabha elections news in hindinews in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article भारतीय टीम इस्लामाबाद : विश्व ग्रुप-1 में भारत ने बनाई जगह
Next Article shubman gill शुभमन गिल की शतकीय पारी के कायल युवी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000255511
Rajsamand : पीएमजीएसवाय के अंतर्गत बनने वाली सड़कों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा -सांसद Mahima Kumari Mewar
राजस्थान समाचार
December 30, 2025
1000255498
Bhilwara : कंपनी के विकास मे स्टॉफ सदस्य के साथ परिवार का भी अहम योगदान होता है: मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण लढा
राजस्थान समाचार
December 30, 2025
1000255494
Bhilwara : स्कूल क्रिकेट को मिला नया मंच, तीन दिवसीय नोबल प्रीमियर लीग का ऐतिहासिक समापन
राजस्थान समाचार
December 30, 2025
1000255482
Bhilwara : नेत्र शिविर में चयनित 93 रोगियों के किए गए ऑपरेशन, चेहरे पर छाई खुशी, दिया साधुवाद
राजस्थान समाचार
December 30, 2025
1000255475 1
Rajsamand : हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर परियोजनाओं से वर्ष 2025 में 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित
समाचार राजस्थान
December 30, 2025
1000255470
Pali : पाली में निशुल्क दवा योजना के पैकर्स हेल्परों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू
राजस्थान समाचार
December 30, 2025
1000255463 1
Pali : पतंजलि योग समिति लाखोटिया में आयोजित हुआ विश्व शांति देव यज्ञ
समाचार राजस्थान
December 30, 2025
1000255459
Barmer : अमृता हाट बाजार का शुभारंभ,महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल
राजस्थान समाचार
December 30, 2025
1000255455
Barmer : राष्ट्रीय जल पुरस्कार पर सोशल मीडिया पोस्टों को जिला कलक्टर ने बताया भ्रामक
समाचार राजस्थान
December 30, 2025
1000255452
Jaisalmer : भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि
राजस्थान समाचार
December 30, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?