
राजसमंद (Rajsamand) रेलमगरा नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर में 22 फरवरी को हुए राष्ट्रीय एकात्मकता विश्व महासम्मेलन कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एकात्मकता विश्व महासम्मेलन का संत नामदेव महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम का किया शुभारंभ और साथ ही संत नामदेव महाराज के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने संत नामदेव की भक्ति और समाज को दिए गए संदेश की सराहना की। गडकरी ने बताया कि संत नामदेव ने समाज में एकता और सद्भावना का संदेश फैलाया, जो आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि संत नामदेव की शिक्षाएँ हमें सामाजिक विभाजन से ऊपर उठने और एकजुटता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस कार्यक्रम में संत नामदेव के जीवन और उनके कार्यों पर भी चर्चा की गई, जिससे उपस्थित लोगों को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिली। राष्ट्रीय एकात्मकता विश्व महा सम्मेलन में भारत के कही प्रान्तों एवं राज्यो से दर्जी नामदेव क्षेत्रीय वंशजो एवं विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने भाग लिया और समाज की एकजुटता पर जोर दिया । इस महासम्मेलन का आयोजन रेशिमबाग मैदान में हुआ, जिसमें विठलेश्वर नामदेव दर्जी समाज सेवा समिति संस्थान मातृकुंडिया, चितौड़गढ़ ,राजस्थान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मातृकुंडिया टीम ने भी कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर नामदेव दर्जी समाज धर्मशाला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए समाज के सदस्यों ने मिलकर एक ज्ञापन तैयार किया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सहयोग और सहायता की अपील की। ज्ञापन में समाज के उत्थान के लिए सामुदायिक भवन के महत्व को रेखांकित किया गया, जो कि सामाजिक कार्यक्रमों, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। इसके माध्यम से दर्जी समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर अपने अनुभवों और संसाधनों को साझा करने का अवसर मिलेगा। समाज के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि वे इस परियोजना को समर्थन दें और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाएं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को यह ज्ञापन देकर उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी। इस समिति के प्रमुख पदाधिकारियों में अध्यक्ष भगवती लाल सर्वा, सचिव नरेंद्र कुमार गोठवाल, और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पत्रकार प्रहलाद गोठवाल शामिल हैं। साथ ही वरिष्ठ समाज सेवक बाबूलाल नथिया राजसमन्द ने समाज के विकास में अभूतपूर्व योगदान एवं उनके सहयोग और मार्गदर्शन में अनेक सामाजिक परियोजनाएँ सफलतापूर्वक संचालित हुई हैं। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विशेष रूप से सक्रिय रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण ने अनेक युवाओं को प्रेरित किया है। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकात्मकता को बढ़ावा देना और समाज में आपसी सहयोग को मजबूत करना था। सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा की गई, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय और समझ बढ़ सके। संत नामदेव महाराज के 17 वे वंशज विठ्ठल महाराज,देवनाथ मठ के पीठाधीश्वर जितेन्द्रनाथ महाराज,सतपाल महाराज, प्रसिद्ध अभिनेता गोविंद नामदेव,मुख्य संयोजक ईश्वर धीरडे, भास्कर राव सहित सभी राज्यो के क्षेत्रीय दर्जी समाज बन्धु मौजूद रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
