
कलिका पैट्रोलिंग युनिट से उपस्थित* *भंवरी व कमला द्वारा* *महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित* *जागरूकता हेतु राजकोप सिटिजन एप की जानकारी दी* आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में आयोजित राजसखी बाड़मेर मेला 2026 का आज 21 फरवरी को चौथा दिन मेले में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए स्व-सहायता समूहों एवं महिला उद्यमियों द्वारा आकर्षक उत्पादों की जमकर बिक्री की जा रही है। इस मेले में कालिका पैट्रोलिंग युनिट से उपस्थित भंवरी व कमला द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित जागरूकता हेतु राजकोप सिटिजन एप की जानकारी दी तथा राजकोप एप डाउनलोड करवाया तथा गरिमा हेल्पलाइन नम्बर 1090/112 की जानकारी सभी उपस्थित शहरवासियों व समूह की दीदी को दी। राजसखी मेला 2026 आत्मनिर्भर ग्रामीण राजस्थान की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रहा है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस सामाजिक-आर्थिक पहल का हिस्सा बनें और मेले को सफल बनाने व महिला महिला सशक्तिकरण की इस पहल को सफल करवाने में अपना योगदान दें।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
