
भीलवाड़ा (Bhilwara) श्री श्याम युवा मित्र मण्डल समिति (रजि.) भीलवाड़ा द्वारा आयोजित भीलवाड़ा से खाटूधाम अष्टम श्री श्याम निशान पदयात्रा दिनांक 10 फरवरी को भीलवाड़ा से रवाना हुई थी मंडल के सदस्यों द्वारा सेवा भावना से 11 दिवस पूर्ण भक्तिमय वातावरण में आज खाटूधाम पर बाबा श्री श्याम एवं निशानों की पूजा अर्चना कर यात्रा का समापन किया गया एवं क्षेत्र की उन्नति की कामना की। मण्डल के अध्यक्ष विवेक बेरीवाला ने बताया की 285 किलोमीटर की 11 दिवसीय निशान पदयात्रा भीलवाड़ा से रवाना होकर लांबिया, गुलाबपुरा, बांदनवाडा, नसीराबाद, सीलोरा, सांभर, रेनवाल एवं पचार होते हुए दिनांक 20 फरवरी को खाटूधाम पहुंची जिसका प्राय सभी शहरों के मुख्य मार्गों पर श्याम भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा एवं पदयात्रियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा मे विवेक बेरीवाला के साथ कुशल अग्रवाल, आयुष गर्ग, देवेन्द्र राणावत, पूरण सिंह, कुलदीप सिंह, संजय अग्रवाल, विशेष शर्मा, मनीष हिरानी, पवन गोयल, नितिन गोयल, वर्दीचन्द शर्मा, मयंक अग्रवाल, देवेश पाटीदार, जयदीप मिश्रा, रितेश गर्ग, अंगद परसरामपूरिया, संजय चौधरी, सज्जन अग्रवाल, सत्य प्रकाश लोहिया, सिद्धार्थ बूबना, नरेश गनेड़ीलाल, रघुबीर सिंह, गोपाल माली, तेजु लाल माली एवं अन्य श्याम भक्त बाबा श्री श्याम के निशान लेकर रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान ग्राम भोजियावास (किशनगढ़) मे दिनांक 15 फरवरी को पारस बेरीवाला एवं अक्षत अग्रवाल द्वारा संगीतमय सुन्दरकांड पाठ किया गया एवं साथ ही ग्राम पचार (खाटू) मे दिनांक 19 फरवरी को बाबा श्री श्याम को भजनों की भजन संध्या का आयोजन किया गया एवं बाबा श्याम की कृपा से यात्रा सम्पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 फरवरी को बरसाना गार्डन, चित्तौड़ रोड पर शाम 4 बजे से भजन संध्या का आयोजन है जिसमें भजन गायक अजय शर्मा दौसा, अभी अनुज पारीक भीलवाड़ा एवं सुगना जांगिड़ बिजयनगर अपनी सुमधुर वाणी से बाबा श्याम को रिझायेगें।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
