
बाड़मेर (Barmer) शहर के रातानाडा में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के तीन दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को भव्य शोभायात्रा अग्रवाल पंचायत भवन से महंत श्री सियावरदास महाराज, महंत किशन दास महाराज हरिद्वार के सानिध्य मुख्य यजमान नगा राम माली,कार्यक्रम अध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष ओम प्रकाश सऊ, कमेटी सदस्य दिलीप बंसल, किशोर भार्गव, सुरेश मोदी, आनंद पुरोहित, शेखर अग्रवाल ने ध्वज पताका फहराकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि श्री राम मंदिर भव्य प्राण प्रतिष्ठा निमित भव्य शोभायात्रा अग्रवाल पंचायत भवन अग्रवाल मोहल्ला निकली। जिसमें महंत सियावरदास महाराज सीताराम आश्रम, महंत किशनदास महाराज हरिद्वार, अन्य संत-महात्मा गण ने श्री राम भगवान के जयकारे के साथ शोभा यात्रा बड़ी धूम धाम से अग्रवाल पंचायत होते हुए हाई स्कूल रोड अहिंसा सर्किल स्टेशन रोड़ सरदार पटेल मार्ग तन सिंह सर्किल होते हुए श्री राम मंदिर रातानाडा पहुंची सभी मार्गों पर राम भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर संत महात्मा का बहुमान एवं स्वागत सत्कार किया।कार्यक्रम स्थल पर शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों ने साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। शोभायात्रा में अनिता चौहान, मंजू सर्राफ, ललिता खत्री, लूणी बंसल, संगीता सिंघल, विमला खत्री, सुशीला खत्री, मंजू बंसल, डॉ सीमा मित्तल, मंजू सिंघल, सुमित्रा गोयल, नीना बंसल, दरिया देवी मनीषा चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों मातृ शक्ति ने कलश यात्रा में भाग लिया।शाम को कमल सिंघल के देखरेख में बजरंग सत्संग समिति की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें भक्तजन राम भक्ति में डूब गए। कार्यक्रम अध्यक्ष गंगा विशन अग्रवाल ने बताया कि आज मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। प्रतिष्ठित पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन-अर्चना की जाएगी। इसके बाद राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण और भव्य आरती संपन्न होगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी संत-महात्माओं का बहुमान किया जाएगा। मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले भामाशाहों और सहयोगियों का भी सम्मान होगा। अंत में सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।संत सियाराम महाराज ने सभी हिन्दू धर्म प्रेमी बंधुओ को रविवार को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या शामिल होने का आह्वान किया। इस शोभायात्रा में विष्णु मोदी, मुकेश अग्रवाल, राजाराम सराफ, नंदलाल महेश्वरी, ओम प्रकाश त्रिवेदी, भैरा राम माली, उगम सिंह सोलंकी, गोकुल चौधरी,एडवोकेट राहुल शर्मा, दिलीप तिवारी,पवन दवे, कैलाश श्रीमाली, शैतान सिंह चूली, हरीश मराठा, ओम नाथ स्वामी, दुर्गेश गौड़, संतोष शर्मा,मूला राम माली, निखिल गुप्ता, मुकेश अग्रवाल,मोहन सिंह राठौड़ ,सुभाष सोनी, किशन चौधरी, मुकेश प्रजापत, मोहन सिंह राठौड़, बसंत खत्री, किशन माली , मांगीलाल देवपाल, भवानी सिंह सोलंकी, अभय सिंह सोलंकी, कैलाश माली, मनोहर सिंह मेड़तिया, जसवंत पूरी गोस्वामी, हिमांशु अग्रवाल, किशन चौधरी मोटा राम चौधरी श्रवण माली सवाई माली मेघाराम प्रजापत ओमा राम प्रजापत सहित कई हिन्दू भाई बंधु मौजूद रहे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
