
राजसमंद (Rajsamand) मोही ग्राम पंचायत के पंचफल गौशाला चारागाह में जुलाई माह के दौरान जिला परिषद द्वारा कराए गए पौधारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार बृजमोहन बैरवा एवं विकास अधिकारी महेश कुमार गर्ग द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान लगाए गए सभी पौधे जीवित पाए गए, जिस पर अधिकारियों द्वारा संबंधित कार्यकर्ताओं एवं ग्राम पंचायत की सराहना की गई। अधिकारियों ने पौधों की देखरेख एवं संरक्षण को लेकर संतोष व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रशासक रतनलाल भील, उप सरपंच दिग्विजय सिंह भाटी, ग्राम विकास अधिकारी निधि आचार्य, कनिष्ठ सहायक हिरालाल कुमावत, सुरेश पुरबिया, नरेगा मेट सुनील महात्मा, भीमराज पुरबिया, उर्मिला खटीक सहित नरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
