
मालवाड़ा (Maalwada) जैन समाज के आराध्य देव श्री गौरी पार्श्वनाथ प्रभु की 122वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर ग्राम में सेवा और सद्भाव का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शीतल जल कुटीर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संघवी परिवार द्वारा विधिवत फीता काटकर जल कुटीर का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात शीतल जल कुटीर का लोकार्पण किया गया, जिससे अब आमजन, राहगीर एवं ग्रामीणों को स्वच्छ व शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।इस मौके पर ग्राम प्रशासक प्रदीप सिंह देवल ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में इस प्रकार की सेवा गतिविधियां समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती हैं। उन्होंने संघवी परिवार की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।कार्यक्रम में संघवी चुन्नीलाल जी, महेश शाह, परेश शाह, भाविश शाह, अश्विन शाह, केतन हिराणी, मीत, पवन बेन, फुलवन्तीबेन, राजुलबेन, संघवी रीटा, राखी, प्रियंका, रायसा, लीलाराम, रघुवीर सिंह देवल, नेथीराम, नारणाराम, सोमाराम, मंछाराम, रामसिंह काबा, पिया पुरोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।ग्रामीणों ने बताया कि शीतल जल कुटीर से विशेष रूप से राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को राहत मिलेगी। समाजसेवा की इस पहल ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया है। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
रिपोर्ट – मुकेश लाखारा
