
राजसमंद (Rajsamand) सेठ मथुरादास बिनानी महाविद्यालय के चित्रकला विभाग के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने गणेश टेकरी के प्राकृतिक सौन्दर्य को फोटोग्राफी कार्यशाला एवं शैक्षिक संवाद किया। शैक्षिक नवाचार में नई शिक्षा नीति के तहत चित्रकला में फोटोग्राफी के नए आयाम को जोड़ा है। इस हेतु डॉ प्रेषिका द्विवेदी एवं रोशन सिंह ने विद्यार्थियों के साथ फोटोग्राफी कला के नवाचार को विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया। कुल 30 विद्यार्थियों ने पूर्णनिष्ठा से फोटोग्राफी की कला की बारीकियों को सीखा और प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद किया। विभागाध्यक्ष डॉ चेतना टिक्कीवाल ने इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की ।प्राचार्य नरेन्द्र कुमावत ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को कला के प्रति समर्पण एवं कड़ी मेहनत के सुझाव दिए। इसमें डिंपल शर्मा, लीला रैगर , कृष्ण वारी, गरिमा श्रीमाली, हिमांगिनी, रिया शर्मा, कोमल मीणा, काजल प्रजापत , प्रिया, करण सोनी, दशमेश, हेमा, गौरव शर्मा, हिमांशु, विजय रैगर, दिव्या शर्मा, पूजा, विशाखा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
