
भीलवाड़ा (Bhilwaar) पूर्वांचल जन चेतना समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी ने भीलवाड़ा प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि का स्वागत किया। नागमणि अपने एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा में माली समाज द्वारा आयोजित सामाजिक सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट भीलवाड़ा संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा के निर्देशानुसार समिति की कार्यकारिणी सदस्यगण रामावती देवी, अनुराधा झा, शिल्पी सिंह, पूनम झा, लक्षिता, नीलम देवी ने उनका पुष्पगुछ देकर गरमजोशी से उनका स्वागत किया। समिति की ओर से पदाधिकारी ने उन्हें भीलवाड़ा में बड़ी संख्या में पूर्वांचल वासियों के होने का जानकारी दी जिसमें क्रमशः बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और राजस्थान के अब वह वोटर भी है। ऐसी स्थिति में जहां-जहां पूर्वांचल समाज के लोग ज्यादा संख्या में है वहां भी राजनीतिक पार्टियों को उनके बीच नेतृत्व तलाश कर उन्हें भी बराबर का मौका दिए जाने तथा समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का आग्रह किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि बिहार राज्य के कदावर एवं प्रतिष्ठित नेता के तौर लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों में सांसद सदस्य बने और सामाजिक उत्थान के लिए जाने जाते हैं।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
